हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दीपिका नागर केस में बड़ा खुलासा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोली ससुराल वालों की पोल, शरीर पर मिले बर्बरता के 10 निशान

Deepika Nagar Murder Case: ग्रेटर नोएडा के दीपिका नागर केस में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. शरीर पर गंभीर चोटों, सिर में खून के थक्के और फटी तिल्ली(spleen) ने आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पति और ससुर पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पढ़िए मोहम्मद युसूफ की ये खास रिपोर्ट

विज्ञापन
Credit: News24

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में हुई 24 वर्षीय विवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दीपिका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसने ससुराल पक्ष के आत्महत्या के दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दीपिका के शरीर पर बर्बरता और बेरहमी से मारपीट के ऐसे निशान मिले हैं, जो रूह कंपा देने वाले हैं. शादी के महज 14 महीने बाद ही दहेज के लालची भेड़ियों ने फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये कैश के लिए जिस दीपिका को मौत के घाट उतार दिया, उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने अब ससुराल वालों की क्रूरता की गवाही दी है. पुलिस जिसे शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला मान रही थी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे अब उस थ्योरी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Greater Noida Dowry Case: कौन थीं दीपिका नागर? शादी के 14 महीने बाद दहेज के लालच ने ले ली जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सबूत मिले?

-चेहरे के दाहिनी तरफ गहरा नीला निशान
-दाहिनी जांघ पर बहुत बड़ा और गहरा चोट का निशान
-बाएं घुटने पर हड्डी तक गहरा घाव
-दाहिने हाथ के चारों तरफ गोल आकार में बांधने या जकड़ने जैसे गंभीर निशान
-बाएं कान से लगातार खून का रिसाव
-पेट और छाती के बाईं ओर गहरे घर्षण और दबाव के निशान.

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में और क्या मिला?

ये तो सिर्फ बाहरी चोटें थीं, लेकिन जब डॉक्टरों ने दीपिका के शरीर का आंतरिक परीक्षण (Internal Examination) किया, तो जो सच सामने आया वो दिल दहला देने वाला था. दीपिका के सिर के अंदर यानी ब्रेन के मिड और बाईं ओर खून का थक्का (Hematoma) जमा हुआ था. मार-पीट इतनी बेरहमी से की गई थी कि शरीर के अंदर मौजूद तिल्ली (Spleen) फट चुकी थी और अंदरूनी अंगों में भारी ब्लीडिंग हुई थी. डॉक्टरों के के मुताबिक, दीपिका के शरीर पर मिले ये गंभीर बाहरी और अंदरूनी घाव, खासतौर पर सिर में खून का थक्का जमना और तिल्ली का फटना, किसी ऊंची जगह से गिरने के बजाय गंभीर आघात (Severe Trauma) और बेरहमी से की गई मारपीट की ओर साफ इशारा कर रहे हैं. हालांकि, मौत की आखिरी वजह को पूरी तरह साफ करने के लिए डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे टॉक्सिक मटेरियल की जांच के लिए भेजा गया है.
दीपिका के पीड़ित पिता संजय नागर की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतका के पति ऋतिक और ससुर मनोज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने अब इस केस को पूरी तरह से ‘दहेज हत्या’ की तरफ मोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें: फॉर्च्यूनर और 50 लाख की मांग, दहेज के दानवों ने ली दीपिका की जान, पति और ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola