हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बदमाशों ने जबरन गाड़ी रुकवाई, मारपीट करते हुए गला घोंटा...लखनऊ में जज की हत्या की कोशिश,

Deadly Attack on Judge in Lucknow: पुलिस ने जज के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Deadly Attack on Judge in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक खबर सामने आ रही हैं, यहां एक जज की गाड़ी रोक कर उन पर जानलेवा हमला किया गया है। ये घटना लखनऊ के डालीबाग इलाके में बुधवार देर शाम घटी थी। हालांकि जज की फिलहाल बिल्कुल ठीक है। जज ने इस घटना को लेकर पुलिस में हत्या की रिपोर्ट लिखवाई है। जज ने बताया कि रोड रेज में कुछ बदमाशों ने पहले तो उनकी गाड़ी रोकी, फिर उनके साथ मारपीट की और उनका गला घोंटने लगे। पुलिस ने जज के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बीच रास्ते में जज के साथ मारपीट

जज आशुतोष सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में अपनी तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि वो लखनऊ में ADJ है। बुधवार को वो अपने आवास से निकल कर किसी काम के लिए बाजार जा रहा थे। तभि डालीबाग पहुंते ही अचनक से पीछे से उनकी गाड़ी में टक्कर मारी गई। जब वो इसके खिलाफ अपत्ति जाहिर करने के लिए गाड़ी से निकले तो कुछ बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जज ने आगे बताया कि इस दौरान बदमाश उनका गला घोंटने लगे। वो गनीमत है कि राहगीरों की नजर पड़ गई, उन्होंने इसमें बीच-बचाव कर जज की जान बचा ली। जज ने ये भी बताया कि घटना होने के बावजूद व्यस्ततम इलाके की चौकी से कोई पुलिस मौके पर नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें: पंजाब ओपन डिबेट चैलेंज में कूदे नवजोत सिद्धू, मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर कही बड़ी बात

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इस मामले को लेकर DCP सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि जज आशुतोष सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जज आशुतोष सिंह ने आरोपियों की गाड़ी का नंबर भी पुलिस को बताया है अब पुलिस इस गाड़ी की पहचान करने में जुटी हुई है। इसके अलावा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola