Who is Don Babloo Srivastava: उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव जो काफी दिनों बाद आज फिर से सुर्खियों में है। कारण है बबलू श्रीवास्तव को आज यानी शनिवार को बरेली सेंट्रल जेल से प्रयागराज में एक मामले की सुनवाई के लिए लाया गया था। इस दौरान डॉन बबलू ने अपनी जान को खतरा जताया था। इसके बाद विशेष महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने नियमों के अनुसार व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का करने का वादा किया।
पेशी की यात्रा करने के दौरान पुलिस ने हर एक संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी। बताया जाता है कि एक सराफा कारोबारी की दुकान के मालिक पंकज महिंद्रा का 5 सितंबर 2015 को अपहरण कर लिया गया था। परिवार से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इसी दौरान डॉन बबलू श्रीवास्ताव का नाम सामने आया था।
कौन है डॉन बबलू श्रीवास्तव?
बबलू श्रीवास्तव कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सहयोगी या राइट हैंड हुआ करता था। हालांकि बाद में वह इससे मुकर गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, बबलू को सिंगापुर में पकड़ा गया और फिर 1995 में उसको भारत प्रत्यर्पित किया गया। बबलू के खिलाफ हत्या और अपहरण से जुड़े 42 मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर पर पाकिस्तान सरकार की ओर से साल 2021 में लाहौर बमबारी का ‘मास्टरमाइंड’ होने का भी आरोप लगाया गया है।
यह भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में खेत की खुदाई में मिली हजारों साल पुरानी प्रतिमा, दर्शन करने को उमड़े श्रद्धालु
बबलू को अपनी जान का डर
ज्वैलर पंकज महिंद्रा के अपहरण मामले में डॉन बबलू को इलाहाबाद जिला अदालत में गवाही देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसके वकील ने उसकी जान को खतरा बताते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी गवाही दर्ज कराने की अर्जी दी थी।
आवेदन को जिला अदालत के विशेष न्यायाधीश विकास कुमार श्रीवास्तव ने खारिज कर दिया। इसके बाद बबलू श्रीवास्तव को सोमवार यानी आज अदालत में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने का आदेश दिया। कोर्ट ने बरेली एसएसपी, जेल अधीक्षक, प्रयागराज पुलिस आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट को अदालत में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया है।
यह भी पढ़ेंः निठारी हत्याकांड: सुरेंद्र कोली, मोनिंदर पंढेर इलाहाबाद HC से बरी, कई मामलों में चल रही थी सुनवाई
कड़ी सुरक्षा में लेकर जाया गया
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डॉन बबलू श्रीवास्तव को दोपहर करीब 3.30 बजे एक डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस स्कॉर्ट में ले जाया गया। डॉन के साथ गई टीम के अन्य सदस्यों में दो इंस्पेक्टर, चार सब-इंस्पेक्टर और 40 पुलिस कांस्टेबल भी लगाए गए थे।
जिन-जिन थानों से बबलू श्रीवास्तव की वैन गुजरेगी उन सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बबलू श्रीवास्तव की कोर्ट में पेशी के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया है। व्यवस्था में कोर्ट के अंदर और आसपास भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। साथ ही कोर्ट आने वाले वकीलों समेत सभी लोगों की तलाशी ली गई।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Adipex)
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
10 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
12 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines