उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सास-बहू के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. 36 वर्षीय बहू रंजना वर्मा ने अपने से 15 साल छोटे 21 वर्षीय किराएदार राजन शर्मा से चले अवैध संबंधों को बचाने के लिए अपनी सास निर्मला देवी की निर्मम हत्या कर दी. यह प्रेम कहानी चार साल पुरानी थी, लेकिन सास का विरोध इसे खुलेआम जीने नहीं दे रहा था. आखिरकार, दोनों ने मिलकर साजिश रची और सास को रास्ते से हटा दिया. पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
प्यार, साजिश और कत्ल की पूरी कहानी
घटना की शुरुआत तब हुई जब निशातगंज गली नंबर-3 में दो मंजिला घर में नीचे रंजना अपने पति त्रिदेश वर्मा, बच्चे और सास निर्मला देवी के साथ रहती थीं. ऊपर किराएदार राजन शर्मा के साथ रंजना के प्रेम संबंध बन गए. दोनों के बीच उम्र का 15 साल का फासला था, लेकिन वे एक-दूसरे के करीब आ गए. महिला की सास निर्मला देवी को इस अवैध संबंध की भनक लग गई थी और वह लगातार इसका विरोध कर रही थी. रंजना और राजन के बीच करीब 4 साल से संबंध थे. घर में बेटी अंशिका ने भी मां और किराएदार की नजदीकियों को देखा और पुलिस को बताया कि “मां की राजन से बहुत बनती थी”. इसी को लेकर घर में रोज झगड़े होते थे.
सास का विरोध सहन न हुआ तो रची साजिश
सास निर्मला देवी रंजना और राजन के रिश्ते का खुलकर विरोध करती थीं. वे बहू को समझातीं, रोकतीं, लेकिन रंजना को यह बंधन बर्दाश्त नहीं था. विरोध बढ़ता गया तो रिश्ता छुपाने से ज्यादा जीने की चाहत में बदल गया. 23 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे का वक्त चुना गया. पति नौकरी पर, बेटा बाहर, बड़ी बेटी रिश्तेदारी में गई हुई थी. घर में सिर्फ रंजना, छोटी बच्ची और सास थीं. घर के अंदर लगा CCTV कैमरा जानबूझकर बंद कर दिया गया. सास को काबू में कर हाथ-पैर रस्सी से बांधे और गला दबाकर हत्या कर दी और दोनों बाहर निकले. बाहर के कैमरे में साथ दिखे. कुछ दूर जाकर कैमरा दोबारा ऑन किया ताकि शक न हो. घर लौटकर लूटपाट का झूठा केस गढ़ने की कोशिश की गई.
पुलिस जांच ने कैसे पर्दाफाश किया?
पुलिस मौके पर पहुंची तो शुरू में लूटपाट का शक हुआ, लेकिन CCTV फुटेज ने खेल पलट दिया. अंदर का कैमरा ठीक हत्या के समय बंद था, जबकि बाहर दोनों साथ दिखे. डॉग स्क्वॉड लगाया गया तो स्निफर डॉग सीधे राजन तक पहुंच गया. पूछताछ में राजन पहले टूटा और पूरी साजिश कबूल की. रंजना भी झूठ नहीं टिका सकी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज. दोनों ने कबूल किया कि सास उनके रिश्ते में रोड़ा बन रही थी, इसलिए उन्हें रास्ते से हटाया.
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
3 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
6 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
14 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
17 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
17 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
18 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines