Darul Uloom Deoband Fatwa : यूपी के सहारनपुर में स्थित इस्लामिक शिक्षा के केंद्र दारुल उलूम देवबंद को फतवा जारी करना भारी पड़ गया। इसे लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने दारुल उमूल देवबंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आइए जानते हैं कि दारुल उमूल देवबंद ने क्या फतवा जारी किया है।
क्या है दारुल उलूम देवबंद
दारुल उलूम देवबंद एक इस्लामिक संस्था है, जहां से देशभर के मदरसे संचालित होते हैं। साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश के भी कुछ मदरसे इस संस्था से संबंद्ध हैं। मदरसों में बच्चों को इस्लामिक शिक्षा दी जाती है। इस संस्था का मुख्यालय उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थित है।
यह भी पढे़ं : सहारनपुर के मदरसे में 8 साल के नाबालिग को जंजीर से बांधकर पीटा, मौलाना और ताऊ गिरफ्तार
दारुल उलूम देवबंद ने क्या जारी किया फतवा
दारुल उलूम देवबंद ने अपनी वेबसाइट पर एक फतवा जारी किया, जिसमें गजवा-ए-हिंद को मान्यता देने की बात कही गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस्लामिक दृष्टिकोण से गजवा-ए-हिंद वैध है और इसका महिमामंडित किया गया। एक व्यक्ति ने गजवा-ए-हिंद के संबंध में दारुल उलूम से सूचना मांगते हुए पूछा कि क्या इसका जिक्र हदीस में है। इस पर दारुल उलूम देवबंद ने जवाब दिया कि साहिहसीता की किताब सुन्नन अल-नसाई में इस पर पूरा चैप्टर है।
यह भी पढे़ं : लखनऊ में 12 साल की बच्ची को किडनैप कर किया गैंगरेप रेप, मां बोली- आरोपी शादी के लिए बना रहा था दबाव
जानें फतवे में क्या कहा गया है
दारुल उलूम देवबंद ने फतवे में कहा कि पैगंबर मोहम्मद के करीबी रहे हजरत अबू हुरैरा से एक हदीस (वचन) सुनाई दी थी, जिसमें उन्होंने गजवा-ए-हिंद पर कहा कि मैं अंतिम दम तक लड़ूंगा और अपना सबकुछ कुर्बान कर दूंगा। अगर मर गया तो बलिदानी और जिंदा रहा तो गाजी कहलाऊंगा।
यह भी पढे़ं : बुजुर्ग माता-पिता की ख्याल न रखने वाले बच्चे घर से होंगे बेदखल! योगी सरकार जल्द कर सकती है बड़ा ऐलान
एनसीपीसीआर ने दारुल उलूम देवबंद के खिलाफ लिखा पत्र
दारुल उलूम देवबंद के फतवे के बाद एनसीपीसीआर (NCPCR) ने एक पत्र लिखा, जिसमें कहा गया कि बच्चों के विकास के लिए इस तरह का फतवा जारी करना ठीक नहीं है, इसलिए दारुल उमूल देवबंद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर सहारनपुर के डीएम ने देवबंद के सीओ और एसडीएम को कार्रवाई करने निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम और सीओ समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
4 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
10 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
14 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
15 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
17 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines