---विज्ञापन---

Darbhanga To Ayodhya सिर्फ 13 घंटे में पहुंचेंगे, 12 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन, फ्री सफर और खाने-पीने की व्यवस्था

Amrit Bharat Train Route Time Schedule: मां सीता के मायके वालों को रेलवे ने खास तोहफा दिया है। अमृत भारत ट्रेन दरभंगा निवासियों को फ्री सफर कराएगी, जानिए रूट और टाइम शेड्यूल।

---विज्ञापन---

Darbhanga To Ayodhya Amrit Bharat Train Schedule: राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या को अमृत भारत ट्रेन मिल जाएगी। यह ट्रेन अयोध्या से मां सीता की नगरी सीतामढ़ी को जोड़ेगी। 30 दिसंबर को PM मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन से करीब 450 यात्री दरभंगा से अयोध्या लाए जाएंगे, जो रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। इस ट्रेन में सफर के दौरान खाने-पीने की सुविधा भी मिलेगी। दरभंगा DRM विनय श्रीवास्तव ने दरभंगा से अयोध्या भेजे जाने वाले लोगों की सूची तैयार कर ली है।

 

---विज्ञापन---

दरभंगा से अयोध्या जाने वाली ट्रेन की खासियतें

दरभंगा से यह ट्रेन सीतामढ़ी होते हुए अयोध्या के दर्शन कराते हुए आनंद विहार दिल्ली तक जाएगी। अयोध्या से दरभंगा के बीच का सफर ट्रेन 13 घंटे में पूरा करेगी। 12 स्टेशनों पर रुकेगी और हर स्टेशन पर 2 से 3 मिनट का स्टॉपेज होगा। ट्रेन पूरी तरह नॉन एसी होगी। इसमें स्लीपर और अनरिजर्व क्लास के लिए कोच हैं। कोच के आगे और पीछे पॉवरफुल इंजन लगे हैं। 22 कोच वाली यह ट्रेन 4 मिनट में 160 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है, लेकिन अमृत भारत ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। ट्रेन में कुछ 22 कोच में से 20 पैसेंजर कोस, 2 SLR कोच हैं।

 

---विज्ञापन---

ट्रेन का रूट और टाइम शेड्यूल जारी हुआ

अयोध्या से सुबह 11 बजे चलेगी। मनकापुर स्टेशन पर 11:55 बजे पहुंचेगी और 11:57 पर रवाना होगी। बस्ती स्टेशन पर ट्रेन दोपहर 13:02 बजे पहुंचेगी और करीब 13:04 बजे रवाना होगी। गोरखपुर स्टेशन पर ट्रेन 14:39 बजे पहुंचेगी और 14:41 बजे
रवाना होगी। कप्तानगंज स्टेशन पर ट्रेन 14:51 बजे पहुंचेगी और 14:53 बजे रवाना होगा। बगहा स्टेशन पर ट्रेन 16:38 बजे पहुंचेगी और 16:40 बजे रवाना होगी। नरकटियागंज स्टेशन पर 17:40 बजे ट्रेन पहुंचेगी और 17:42 बजे रवाना होगी। रक्सौल स्टेशन पर 18:42 बजे पहुंचेगी और 18:44 बजे रवाना होगी। बैरगनिया स्टेशन पर ट्रेन 19:44 बजे पहुंचेगी और 19:46 बजे रवाना होगी। सीतामढ़ी स्टेशन पर आगमन 20:46 बजे आएगी और 20:48 बजे रवाना होगी। जनकपुर रोड स्टेशन पर 21:28 बजे ट्रेन आएगी और 21:30 बजे रवाना होगा। कमतौल स्टेशन पर ट्रेन 22:10 बजे आएगी और 22:12 बजे जाएगी। दरभंगा स्टेशन पर ट्रेन रात 23:50 बजे पहुंचेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एक महिला का ‘अनोखा प्यार’, जो सांस ले सकता है, गले लग सकता है, लेकिन जवाब नहीं दे सकता

यह भी पढ़ें: Earthquake In Japan: जापान में लगे भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

---विज्ञापन---

First published on: Dec 28, 2023 05:07 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola