Dalit Girl Misdeed by Two Muslim Men and Forced to Eat Beef in Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दलित लड़की के साथ होटल में दो मुस्लिम युवकों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि आरोपियों ने लड़की को बीफ (गोमांस) भी खिलाया। पीड़िता के साथ वारदात में उसकी एक मुस्लिम महिला दोस्त भी शामिल थी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
पांच लाख रुपये की कर रहे थे मांग
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान बीफार्मा के छात्र शोएब और हेयर शैलून का काम करने वाले नाजिम के रूप में हुई है। आरोप है कि उन्होंने वारदात के दौरान वीडियो भी बनाया और पीड़िता को ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपये की मांग की। बाद में उन्होंने पीड़िता के मंगेतर को वीडियो भेज दिया और कश्मीर भागने की कोशिश की। यहां जहां नाजिम की दुकान है। ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़िता ने हार कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ेंः सीटी स्कैन के लिए बीमार महिला के उतरवाए कपड़े, बेड पर लेटी तो छूने लगा प्राइवेट पार्ट, आरोपी अरेस्ट
आरोपियों ने पैसे लिए थे उधार
बताया गया है कि पीड़िता ने कथित तौर पर अपने मुस्लिम दोस्त को करीब 30000 रुपये उधार दिए थे। तय समय के अनुसार, एक सितंबर को पैसे वापस करने थे। इसलिए आरोपियों ने 2 सितंबर को पीड़िता को एक कैफे में बुलाया। यहां पीड़िता की एक मुस्लिम दोस्त के साथ दोनों आरोपी भी मौजूद थे। आरोप है कि आरोपी उसे धोखे से एक होटल में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
केस दर्ज, तीनों आरोपी गिरफ्तार
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
2 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
4 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
6 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
7 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
8 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
10 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
21 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines