---विज्ञापन---

देश angle-right

सीटी स्कैन के लिए बीमार महिला के उतरवाए कपड़े, बेड पर लेटी तो छूने लगा प्राइवेट पार्ट, आरोपी अरेस्ट

Bengaluru Elderly woman harassed during CT scan in Hospital: बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बीमार बुजुर्ग महिला के साथ सीटी स्कैन कराते समय गंदी हरकत की गई। लैब असिस्टेंट ने उसके कपड़े उतरवाए, फिर प्राइवेट पार्ट छूने लगा। महिला की शिकायत पर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। […]

---विज्ञापन---

Bengaluru Elderly woman harassed during CT scan in Hospital: बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बीमार बुजुर्ग महिला के साथ सीटी स्कैन कराते समय गंदी हरकत की गई। लैब असिस्टेंट ने उसके कपड़े उतरवाए, फिर प्राइवेट पार्ट छूने लगा। महिला की शिकायत पर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

3 तीन अगस्त को भर्ती हुई थी महिला

यह पूरी वारदात कोडिगहल्ली थाना क्षेत्र की है। 60 साल की एक महिला बीमार थी। उसे तीन अगस्त को हेब्बल के एक कार्पोरेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 30 अगस्त को महिला को परिवारीजन सीटी स्कैन कराने ले गए। लैब में 24 साल के लैब असिस्टेंट अशोक ने महिला से कपड़े उतरवाए। इसके बाद बिनों कपड़े सीटी स्कैन मशीन में जाने से पहले एक मेज पर लेटने के लिए। जब वह लेट रही थी तो आरोपी ने उसके शरीर को अनुचित तरीके से छुआ। फिर महिला ने उसकी हरकत को अनदेखा कर दिया। इसके बाद कर्मचारी उसके प्राइवेट पार्ट को छूने लगा। रेप करने का प्रयास किया। इस पर महिला काफी डर गई। वह जल्दी से कपड़े उठाकर कमरे से बाहर निकल गई।

---विज्ञापन---

हाल ही में महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली तो उसने परिवारवालों की इसकी जानकारी दी। परिवारवालों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

लैब टेक्नीशियन ने आरोपों से इंकार किया

कोडिगहल्ली पुलिस ने कहा कि लैब टेक्नीशियन पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। महिला ने अशोक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि लैब टेक्नीशियन ने आरोपों से इंकार किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: समुद्र में मिला डरावना सोने का अंडा, जानें क्या बोले वैज्ञानिक?

First published on: Sep 08, 2023 03:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola