बुलंदशहर में 1.50 लाख का इनामी बदमाश ढेर, मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मियों को लगी गोली

UP Police Encounter in Bulandshahr: बुलंदशहर में आज पुलिस ने 1.50 के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

UP Police Encounter in Bulandshahr

UP Police Encounter in Bulandshahr

बुलंदशहर से शाहनवाज चौधरी की रिपोर्ट।

विज्ञापन

Bulandshahr Encounter: यूपी की बुलन्दशहर पुलिस ने आज मुठभेड़ में डेढ़ लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। मृतक इनामी बदमाश की पहचान राजेश अहेरिया के रूप में हुई है। राजेश पर बुलन्दशहर और अलीगढ़ में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बुलन्दशहर एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक सूचना के आधार पर पुलिस कोतवाली देहात क्षेत्र में चेकिंग अभियान में लगी थी। जाल खेड़ा गांव स्थित नहर पटरी के पास बाइक पर एक युवक पुलिस को आता दिखाए पुलिस ने रोका तो युवक बाइक लेकर एक चक रोड की तरफ भागने लगा और फिसलकर गिर गया। खुद को घिरता देख युवक ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। बदमाश की एक गोली आहार थानाध्यक्ष और सिपाही आरिफ को लगी।

विज्ञापन

बदमाश पर 50 से अधिक मामले दर्ज

सीओ अनूपशहर और स्वाट प्रभारी की बुलेट प्रुफ जैकेट में भी गोली लगी है। हालांकि दोनों अधिकारी सकुशल बताए जा रहे हैं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से युवक घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हायर सेंटर ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त राजेश अहेरिया पुत्र धर्मवीर जाटव निवासी सलेहिया थाना आहार के रूप में हुई। राजेश पर बुलन्दशहर के सभी थानों में मुकदमे दर्ज हैं। अलीगढ़ के गभाना में भी राजेश पर मुकदमे बताए जा रहे हैं। कुल मिलाकर कुख्यात राजेश पर लूट, डकैती चोरी, हत्या और हत्या के प्रयास से जुड़े 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी

घायल आहार थानाध्यक्ष और सिपाही का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसएसपी बुलन्दशहर श्लोक कुमार के मुताबिक राजेश पर एक लाख का इनाम बुलन्दशहर और 50 हज़ार का इनाम अलीगढ़ जनपद से घोषित था। बुलन्दशहर पुलिस ने पहली बार गैर जनपद की पुलिस द्वारा इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। सीओ और स्वाट प्रभारी की जैकेट में गोली लगी इससे वह बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ