हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Crime News: पहले दोस्ती, फिर समलैंगिक संबंध; समाज में खुली बात तो मां के साथ सहेली की करा दी हत्या

विज्ञापन

Crime News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने समलैंगिक संबंध से छुटकारा पाने के लिए दूसरी लड़की की हत्या करा दी। आरोपी युवती और उसकी मां ने कथित तौर पर इस हत्याकांड में एक तांत्रिक को शामिल किया। पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवती और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की मां फरार है।

दोस्ती के बाद समलैंगिक संबंधों में आई दोनों लड़कियां

जिला पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि एक तांत्रिक ने लिंग बदलने के बहाने 30 वर्षीय युवती की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मीडिया को बताया कि आरसी मिशन थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रिया (30) की पुवायां निवासी प्रीति (24) के साथ दोस्ती थी। इसके बाद प्रीति और प्रिया समलैंगिक संबंधों में आ गईं। बताया गया है कि जैसे ही ये बात खुली तो प्रीति की शादी के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा था।

एक लड़की और उसकी मां ने रची साजिश

एसपी ने कहा कि समलैंगिक संबंधों से छुटकारा पाने के लिए प्रीती और उसकी मां उर्मिला ने मोहम्मदी इलाके के तांत्रिक रामनिवास से मुलाकात की। प्रिया को मारने की योजना बनाई। डेढ़ लाख रुपये में हत्या का सौदा हुआ। इसके बाद प्रीति ने प्रिया से कहा कि एक तांत्रिक उसका लिंग बदल देगा। इसके बाद वे दोनों आराम से शादी कर सकते हैं।

विज्ञापन

योजना के अनुसार, प्रीति ने प्रिया को बुलाया और उसे विश्वास दिलाया कि तांत्रिक उसका लिंग परिवर्तन कर देगा। 13 अप्रैल को प्रिया घर से निकली थी और लापता हो गई। उसके परिवार ने 18 अप्रैल को संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। एसपी ने बताया कि सर्विलांस और अन्य पड़तालों के बाद सामने आया कि प्रिया की प्रीती और रामनिवास से बात हुई थी।

पुलिस ने तांत्रिक को पकड़ा तो खुल गया राज

इनपुट के आधार पर पुलिस ने रामनिवास को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो तांत्रिक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह वो प्रिया को लिंग परिवर्तन के बहाने जंगल में ले गया था। उसने प्रिया को आंख बंद करके नदी के किनारे लेटने को कहा। इसके बाद तांत्रिक ने हथौड़े से प्रिया की गर्दन पर वार कर दिया।

विज्ञापन

एसपी आनंद ने बताया कि आरोपी तांत्रिक और प्रिया की दोस्त प्रीति को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रीति की मां अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola