Crime news: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रोफेससर की नाबिलक बेटी से उसकी मां का दोस्त रेप करता था। यह सिलसिला पिछले दो साल से चलता है। बेटी के साथ उसका दोस्त रेप करता है इसकी जानकारी होने के बाद भी मां अपने दोस्त को ऐसा करने के लिए नहीं रोकती थी। लेकिन नाबिलग जब इससे परेशान हो गई तो उसने अपनी बड़ी बहन से इसके बारे में बताया, जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया।
पुलिस के अनुसार, साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता लड़की के पिता प्रोफेसर हैं। वहीं पीड़िता की मां पारिवारिक विवाद के चलते अपनी तीन बेटियों के साथ 10 साल से पति से अलग साहिबाबाद क्षेत्र में रह रही है। उसकी दो बड़ी बेटियां नोएडा में जॉब करती हैं, जबकि 14 वर्षीय छोटी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है।
यह भी पढ़ें : Watch Video: संतों की अदालत, योगी आदित्यनाथ दंडाधिकारी… देखें यूपी के CM का एक नया रूप
आरोपी युवक सिराज टीला मोड़ थानाक्षेत्र के गांव पसौंडा का रहने वाला है और वह पीड़िता की मां का दोस्त है। सिराज का आठ साल से उनके घर पर आना-जाना था। पीड़िता के मुताबिक, दिसंबर 2021 में सिराज ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बारे में किसी को भी बताने पर परिवार समेत उसकी हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद वह अक्सर पीड़िता को हवस का शिकार बनाने लगा।
पीड़िता ने बताया कि सिराज उसकी मां का दोस्त बनकर घर आता था और घर की देखरेख समेत अन्य काम संभालता था। दो साल पहले सिराज ने पहली बार उसके साथ अश्लीलता की थी, तब उसने इसकी शिकायत अपनी मां से की थी, लेकिन मां ने इसे नजरअंदाज कर दिया था।
पीड़िता ने कहा कि सिराज 2 साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। कुछ दिन पहले भी उसने मां को इसके बारे में बताया था लेकिन मां ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पीड़िता ने घटना के बारे में अपनी बड़ी बहन को बताया। तब बड़ी बहन उसे लेकर साहिबाबाद थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। किशोरी की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें : प्यार के साइड इफैक्ट: प्रेमी के दरवाजे पर पहुंची नाबालिग, लड़के वालों के उड़े होश, बुलानी पड़ी फोर्स
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
2 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
3 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
4 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
8 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
18 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines