Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार सुबह एक कारोबारी ने कार में बच्चों के सामने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बच्चों से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। हत्या के पीछे की वजह इंस्टाग्राम निकली है।

2008 में किया था प्रेम विवाह

जानकारी के मुताबिक मामला सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का है। मृतक महिला की पहचान मोनिका गुप्ता (32) के रूप में हुई है। मोनिका ने वर्ष 2008 में कारोबारी राहुल मिश्रा के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) भी हैं। राहुल लखनऊ में एक ट्रेवल एजेंसी चलाता है, जबकि मोनिका घर पर ही रहती थी।

मां-बाप के झगड़े को देख रोए बच्चे

रविवार को राहुल, उसकी पत्नी और दोनों बच्चे अपनी कार से रायबरेली के लिए निकले थे, लेकिन राहुल ने कार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया। इसके बाद राहुल ने कार को सुल्तानपुर के मुजेश चौराहे के पास रोका। इसके बाद राहुल और मोनिका में झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों बच्चे रोने लगे तो आरोपी ने कार को अंदर से लॉक कर लिया और पत्नी की हत्या कर दी।

कार को देखकर पहुंचे यूपीईआईडीए की टीम

इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर यूपीईआईडीए की एक पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने संदिग्ध हालत में सड़के के किनारे जब कार को खड़ा देखा तो पूछताछ की। इस दौरान बच्चों ने टीम के आगे पर अपनी मां के हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पत्नी पर इस बात का था शक

आरोपी राहुल मिश्ना से पूछताछ के बाद कूरेभार थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मोनिका इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी। उसके काफी सारे फॉलोअर्स थे। इसे लेकर राहुल और मोनिका में विवाद होता था। राहुल को शक था कि उसकी पत्नी उसकी गैरहाजिरी में अपने इंस्टा के दोस्तों से मिलती है, जिसको लेकर वह तनाव में था। इतनी ही नहीं, मोनिका ने राहुल को अपने इंस्टा पर ब्लॉक भी कर दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ