यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया है। मथुरा के पास एक कंटेनर ने 15 यात्रियों को टक्कर मार दी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यात्री टॉयलेट करने के लिए उतरे थे। सीएम योगी ने हादसे पर संज्ञान लिया है। अधिकारियों को राहत बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे एक बस नोएडा से आगरा जा रही थी। यात्रियों को टॉयलेट कराने के लिए ड्राइवर ने बस को सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के बीच रोक दिया। बस रुकने के बाद जैसे ही यात्री उतरे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने यात्रियों को टक्कर मार दी। इसमें 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर चालान को लेकर नया नियम, हादसे कम करने के लिए लिया गया है फैसला
---विज्ञापन---
मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली इलाके में दर्दनाक हादसे में 6 लोगों ने जान गंवा दी। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों में औरेया के सोनू, बस्ती के देवेश, कन्नौज के असलम, दिल्ली के संतोष का नाम सामने आया है। दो यात्रियों की अभी शिनाख्त हो रही है।
हादसे पर सीएम योगी ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। सीएम योगी ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
ड्राइवर की लापरवाही?
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर ने असुरक्षित स्थान पर बस रोकी थी। इसके कारण बड़ा हादसा हो गया। नियमानुसार, एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित 'ग्रीन जोन' में ही वाहनों को रोका जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 50 मीटर से कम हुई विजिविलिटी तो रोकी जाएंगी बसें, UP में परिवहन विभाग का बड़ा फैसला