अशोक कुमार तिवारी
UP Congress: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत मिली बढ़त के बाद कांग्रेस काफी उत्साहित है। हाल के उपचुनाव में भी एक भी सीट न मिलने के बाद भी कांग्रेस ने कोई नाराजगी जाहिर नहीं की। पार्टी ने अब बिल्कुल सधे तरीके से विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की है।
पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश की सभी इकाइयों को भंग करके नए सिरे से गठन करने का फैसला लिया है। माना जा रहा है की हाल फिलहाल में पार्टी की चुनावी स्थिति को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है, जिसमे संगठन में फेरबदल के साथ जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूत करने की बात कही गई है।
ये भी पढ़ें: ‘मर चुके शख्स’ जैसा बनने में लगा एक साल, बना बरेली का नटवरलाल पर फेल हुई चाल
कहीं यूपी कांग्रेस की गुटबाजी पर लगाम लगाने की तैयारी तो नही
पार्टी सूत्रों का दावा है की प्रदेश में महत्व पूर्ण पदों पर बैठे पार्टी नेताओं के बीच जबरदस्त मनमुटाव की खबरें पार्टी नेतृत्व तक पहुंच चुकी हैं। कहा जा रहा है की अब पार्टी आलाकमान गुटबाजी भी समाप्त करना चाहती है और जमीन पर पार्टी को मजबूत भी करना चाहती है। इसीलिए अब जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ नेता जनपदों का दौरा करेंगे और ज्यादा सक्रिय नेताओं को पार्टी में पद दिया जाएगा और निष्क्रिय नेताओ को साइड लाइन करने की भी तैयारी है।
राहुल गांधी का संभल जाने का प्रयास भी सियासी संकेत दे रहा है
हाल में संभल हिंसा को लेकर खुद राहुल गांधी संभल जाना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें जाने से रोका, लेकिन राहुल अपने दौरे से ये संकेत भी दे गए हैं की पार्टी बड़े मुद्दों पर सड़कों पर उतरने जा रही है। यही संकेत पार्टी के भीतर भी दिया गया है की जनहित से जुड़े बड़े मुद्दों पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर पार्टी को मजबूत करना होगा।
ये भी पढ़ें: प्रेमी की बांहों में सो रही थी पत्नी की हत्या, गुस्साए पति ने प्रेमी को भी काटा, जालौन में वारदात
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
26 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
32 mins agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 hr ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
11 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
14 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
15 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines