हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गोरखपुर में CM योगी का जनता दरबार; बोले- हर जरूरतमंद को मिलेगा पक्का घर, अवैध कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को निर्देश दिए हैं कि वे हर जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार की आवास योजना के दायरे में लाएं और पक्के घरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सीएम योगी रविवार को गोरखपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।

जमीनों पर अवैध कब्जे करने वालों पर करें कार्रवाईः सीएम

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रविवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने जनता दर्शन आयोजित किया। यहां सीएम ने कई महिलाओं समेत करीब 400 लोगों की समस्याओं का सुना। इसके बाद सीएम योगी ने अधिकारियों को जमीन हड़पने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने का कहा।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1665206743960305665

आवास के लिए जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी एक-एक कर लोगों के पास पहुंचे। उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं का समय पर, संतोषजनक और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सरहरी की एक महिला ने आवास की समस्या के बारे में सीएम को बताया। इस पर सीएम ने तत्काल जिलाधिकारी को पीएम आवास योजना या सीएम आवास योजना के तहत महिला को आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इलाज के लिए आर्थिक मदद का सीएम ने भरोसा

इलाज के लिए आर्थिक सहायता चाहने वालों के लिए सीएम योगी ने आश्वासन दिया कि पैसे की कमी से किसी के इलाज में बाधा नहीं आएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर ऐसे लोगों की मदद की जाए। साथ ही आवश्यक धनराशि की व्यवस्था के काम में तेजी लाई जाए।

नोएडा की महिला भी फरियाद लेकर पहुंची गोरखपुर

जनता दर्शन में एक महिला ने गुहाल लगाई कि एक व्यक्ति पर नोएडा के एक शिक्षण संस्थान में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी की है। इस पर सीएम ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने फरियादियों के साथ आए बच्चों को भी आशीर्वाद दिया। उन्हें चॉकलेट दी और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें