उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महकमे को अनुशासन और गरिमा बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है. बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर रील बनाना सरासर अनुशासनहीनता है और इससे पुलिस बल की छवि खराब होती है.
यह अवसर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चुने गए 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों (ग्रेड-ए) को नियुक्ति पत्र वितरित करने का था, जहां मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में गंभीरता और सतर्कता पर विशेष जोर दिया.
‘अनावश्यक हंसी का पात्र न बनें’
ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कर्मियों को नसीहत दी. उन्होंने कहा, ‘हम लोग अक्सर देखते हैं कि ड्यूटी के दौरान लोग रील बनाते रहते हैं. यह अनुशासनहीनता का एक पार्ट है, उस समय हमें अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहना होगा, ना कि रील बनाना होगा. हमें इस बात का ध्यान रखना है कि हमें जो काम करना है, उसे लेकर सतर्क और गंभीर रहना चाहिए, तभी वह गरिमापूर्ण तरीके से परिणाम दे पाएगा.’
साथ ही उन्होंने कहा, ‘कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे हम अनावश्यक रूप से हंसी का पात्र बनें. सिस्टम पर अनावश्यक उंगली उठाने की कोशिश होती है, अपने आप कुछ कर नहीं सकते, अनावश्यक सिस्टम पर उंगली उठाते हैं लोग. जिसकी जहां ड्यूटी है, वह काम करेगा तो नतीजे अपने आप आएंगे.’
यह भी पढ़ें : UP Teacher Health Scheme 2026: योगी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी! यूपी में शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, जानें कैसे
‘डिजिटल वॉरियर्स’ बनकर सुरक्षा को करें मजबूत
तकनीकी रूप से मजबूत हो रही यूपी पुलिस का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने नवनियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को एक नई जिम्मेदारी सौंपी. उन्होंने युवाओं से ‘डिजिटल वॉरियर्स’ के रूप में काम करने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि नए ऑपरेटरों को उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़े सभी डिजिटल एप्लिकेशन्स, तकनीकी प्रणालियों और सुरक्षा मानकों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे तकनीक के माध्यम से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बना सकें.
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 hr agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 hr ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
14 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
17 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
22 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines