UP By Election 2024 : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। वरिष्ठ नेता जनता के बीच जा रहे हैं और अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। यूपी की 9 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। एक तरफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बीजेपी के साथ मुस्लिमों को आने की अपील की थी तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम लीग की तुलना समाजवादी पार्टी से की। सीएम योगी ने कहा कि मुस्लिम लीग की तरह ही समाजवादी पार्टी काम कर रही है।
यह भी पढ़ें : Video: ‘…तो कोई भी बाल बांका नहीं सकता’, डिप्टी सीएम का मुस्लिमों से बड़ा वादा
जानें क्या बोले सीएम योगी?
सीएम योगी ने कहा कि साल 1906 में भारत के विभाजन की नींव रखने वाली मुस्लिम लीग की स्थापना अलीगढ़ में ही हुई थी। अलीगढ़ ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया, लेकिन समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटने के उनके इरादे सफल हो गए, जो काम उस समय मुस्लिम लीग कर रही थी, वही काम अब समाजवादी पार्टी कर रही है। उनके इरादों को सफल नहीं होने देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Video: ‘गैराज में खड़ा रहेगा बुलडोजर’, सीएम योगी पर बरसे अखिलेश यादव
डिप्टी सीएम ने मुस्लिमों से क्या की थी अपील
आपको बता दें कि एक दिन पहले यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा था कि मुस्लिम भारतीय जनता पार्टी की तरफ एक कदम बढ़ाइए, कोई भी आपका बाल बांका नहीं कर सकता है। उन्होंने मुस्लिमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुसलमानों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
4 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
8 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
14 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
14 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
17 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
17 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines