Video: 'गैराज में खड़ा रहेगा बुलडोजर', सीएम योगी पर बरसे अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Statement On Bulldozer Action : महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के साथ यूपी में भी उपचुनाव हो रहा है। वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच अखिलेश याादव ने बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले के बाद योगी सरकार पर निशाना साधा।

Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav Statement On Bulldozer Action : बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब किसी का घर नहीं टूटेगा। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

सपा के अध्यक्ष और पूर्व सीएम सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस (भाजपा) सरकार का प्रतीक बन चुके बुलडोजर के खिलाफ टिप्पणी की है। मैं सरकार के खिलाफ इस फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं। जो लोग घर तोड़ना जानते हैं, उनसे आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? कम से कम आज उनका बुलडोजर गैराज में खड़ा रहेगा, अब किसी का घर नहीं टूटेगा। सरकार के खिलाफ इससे बड़ी टिप्पणी और क्या हो सकती है? हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है, एक दिन हमारे विधायक रिहा होकर हमारे बीच आएंगे और पहले की तरह काम करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ