गाजियाबाद में गुरुवार को आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, 1400 जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) कंपनी के 50 वर्ष पूरा के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे सवर्ण जयंति समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए 26 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद आएंगे। इसके लिए गाजियाबाद पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

Ghaziabad News, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, Lucknow News, Uttar Pradesh News, UP Government, BJP Government, Yogi Adityanath, UP News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, लखनऊ न्यूज, उत्तर प्रदेश न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी सरकार, भाजपा सरकार, योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में गुरुवर को यानि 26 जून को प्रदेश के मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीएम के कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर हिंडन एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक 1400 जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। जिनमें स्पेशल कमांडो सहित पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहेगा। सीएम योगी गुरुवार को साहिबाबाद स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी के स्वर्ण जयंति समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए आ रहें है।

सीईएल कंपनी के स्वर्ण जंयति कार्यक्रम में होंगे शामिल

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) कंपनी के 50 वर्ष पूरा के उपलक्ष्य में सवर्ण जयंति समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर भी तैयारी अंतिम चरणों में चल रही है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए 26 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आएंगे। कार्यक्रम सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होगा। बताया जा रहा है कि सीएम के साथ केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिक राज्यमंत्री डा जितेन्द्र सिंह और प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील शर्मा भी मौजूद रहेंगे। सुबह के समय सीएम हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जिसके बाद वह कार के माध्यम से सीधे कार्यक्रम स्थल पर साहिबाबाद जाएंगे।

Advertisment

कंपनी के कर्मचारियों को करेंगे संबोधित

साहिबाबाद की सीईएल कंपनी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आ रहे योगी आदित्यनाथ वहां कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सीएम कंपनी के पिछले 50 वर्षो की उपलब्धियों का भी अवलोकन करेंगे और कंपनी की भविष्यों की योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया है और की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ