हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गैंगस्‍टर के अवैध मैरिज हॉल पर चला सीएम योगी का बुलडोजर, पुलिस बोली- माफियाओं के खिलाफ 100 प्रतिशत होगी कार्रवाई

CM Yogi Adityanath bulldozer runs on gangster illegal marriage hall: एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्‍नोई ने बताया कि शुक्रवार को दीनानाथ द्वारा बनाए गए मैरिज हॉल को ध्‍वस्‍त किया गया है। इसे अवैध रूप से बगैर नक्‍शा पास कर बनाया गया था।

विज्ञापन

CM Yogi Adityanath bulldozer runs on gangster illegal marriage hall: (अजीत सिंह)। यूपी के गोरखपुर में एक बार फिर सीएम योगी का बुलडोजर गरजा है। इस बार सरकारी जमीन पर कब्‍जा कर अवैध रूप से बनाए गए मैरिज हॉल को जीडीए की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जमींदोज कर दिया है। जीडीए की जमीन को अवैध रूप से कब्‍जा कर गैंगस्‍टर और माफिया कमलेश यादव और उसके गैंग के सदस्‍य ने मैरिज हॉल खोलकर संचालित कर रहे थे। कमलेश गैंग पर सीलिंग और सरकारी जमीन को अवैध रूप से आम लोगों को बेचकर धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आरोपों में 44 मामले दर्ज हैं।

एसपी सिटी के नेतृत्‍व में  की गई कार्रवाई 

गोरखपुर के एम्‍स थानाक्षेत्र के कुसम्‍ही बाजार में गैंगस्‍टर माफिया कमलेश यादव और उसके गैंग के सदस्‍य दीनानाथ प्रजापति ने सरकारी जमीन पर कब्‍जा कर अवैध रूप से आशीर्वाद मैरेज हाल बना लिया था। कमलेश गैंग पर एम्‍स समेत शहर के अन्‍य थानों में धोखाधड़ी और रुपए हड़पने के साथ फर्जीवाड़ा के 44 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। शुक्रवार को कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ प्रजापति के द्वारा कुसम्‍ही बाजार में अवैध रूप से कब्‍जा कर बनाए गए आशीर्वाद मैरिज हॉल पर जीडीए का बुलडोजर चला और उसे जमींदोज कर दिया गया। जीडीए के आलाधिकारियों और एसपी सिटी के नेतृत्‍व में ये कार्रवाई की गई

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

सीलिंग की जमीन पर किया कब्‍जा

गोरखपुर के एसएपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्‍नोई ने बताया कि गोरखपुर के एम्‍स थानाक्षेत्र के कुसम्‍ही बाजार में माफिया कमलेश यादव गैंग के सदस्‍य दीनानाथ प्रजापति के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्‍जा कर आशीर्वाद मैरेज हाल खोल लिया गया। उन्‍होंने बताया कि इस गैंग ने लोगों के रुपए हड़पने के साथ ही सरकारी और सीलिंग की जमीन को कब्‍जा कर लिया। इसके साथ ही दूसरों को कई जमीनों को फर्जी तरीके से बेचने के बाद उन्‍हें कब्‍जा भी नहीं दिया गया। इनके गैंग के द्वारा अपराध से करोड़ों की सं‍पत्ति अर्जित की गई। इस गैंग के खिलाफ 44 मुकदमें दर्ज हैं। इसमें 12 मुकदमें अकेले दीनानाथ पर दर्ज हैं।

एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्‍नोई ने बताया कि शुक्रवार को दीनानाथ द्वारा बनाए गए मैरिज हॉल को ध्‍वस्‍त किया गया है। इसे अवैध रूप से बगैर नक्‍शा पास कर बनाया गया था। ये गैंग 12-13 साल से सक्रिय रहा है। इनकी दो किश्‍तों में 104 करोड़ और 25 करोड़ की प्रापर्टी जब्त की जा चुकी है। इसके बाद इस अवैध मैरिज हॉल को ध्‍वस्‍त किया जा रहा है। लोगों से अपील के बाद इस तरह के अवैध कब्‍जे के बारे में जानकारी मिली थी। उन्‍होंने बताया कि लोगों की जागरूकता की वजह से ही माफियाओं के अवैध कब्‍जों पर कार्रवाई हो पा रही है। वे लोगों से अपील करते हैं कि वे आगे आएं। माफियाओं के खिलाफ 100 प्रतिशत कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें