गैंगस्टर Atiq Ahmed का करीबी मुठभेड़ में घायल, उमेश पाल हत्याकांड में नामजद, जानें क्या आरोप लगे?

Gangster Nafees Encounter: बसपा विधायक मर्डर केस के मुख्य आरोपी उमेश पाल हत्याकांड में नाजमद नफीस को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जानिए मामला।

Nafees Encounter

Nafees Encounter

अशोक तिवारी, लखनऊ

विज्ञापन

Umesh Pal Murder Accused Nafees Encounter: उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद के करीब नफीस को पुलिस ने बुधवार देररात गिरफ्तार कर लिया। बिरयानी आउटलेट का संचालक नफीस प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी है। उस पर हत्याकांड के शूटरों को कार मुहैया कराने का आरोप है। उमेश को मारने के लिए शूटर जिस क्रेटा कार से आए थे, वह नफीस की थी। नफीस बुधवार देररात नवाबगंज के आनापुर में पुलिस से मुठभेड़ में नफीस के बाएं पैर में गोली लगी। इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे SRN अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नफीस का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। नफीस पर प्रयागराज पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। नफीस के प्रयागराज में नफीस बिरयानी नाम से कई आउटलेट हैं।

विज्ञापन

दोस्त के साथ बाइक पर आ रहा था प्रयागराज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 दिन पहले नफीस दिल्ली में था। उसकी लोकेशन वहां मिली तो जांच में पता चला कि वह 5 स्टार होटल में ठहरा हुआ था। उसकी तस्वीरें भी पुलिस को मिलीं। एक तस्वीर में वह होटल में और दूसरी में वह बस में बैठा दिखा। इसके बाद बुधवार रात 11 बजे के करीब पुलिस टीम प्रयागराज-प्रतापगढ़ सीमा पर नवाबगंज के आनापुर में गश्त कर रही थी कि बाइक पर 2 युवक नजर आए। रुकने का इशारा करने पर वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वे दोनों नीचे गिर गए। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली युवक के पैर में लगी और वह गिर गया। दूसरा युवक बाइक लेकर भाग गया। पुलिस ने जख्मी बदमाश को पकड़ा तो उससे एक पिस्टल, 2 कारतूस बरामद हुए। वहीं उसकी पहचान भी पता चली।

विज्ञापन

अतीक के भाई अशरफ का करीबी दोस्त था नफीस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में घायल ने अपना नाम नफीस बताया, जो जांच करने पर उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी निकला। DCP गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि नफीस गैंगस्टर अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ का जिगरी दोस्त है। अशरफ ने ही नफीस को आउटलेट खोलने के लिए सिविल लाइंस में जगह उपलब्ध कराई थी। नफीस ने अपनी कार रुखसार नामक शख्स के नाम ट्रांसफर की थी, लेकिन नफीस और अशरफ अकसर उसे इस्तेमाल करते थे। ऐसे में नफीस पुलिस को हाथ लग गया, अब प्रयागराज पुलिस को नफीस के साथी रुखसार की तलाश है। वहीं पुलिस के अनुसार, अशरफ ने नफीस के जरिए अपने परिवार की काली कमाई का बड़ा हिस्सा अलग-अलग बिजनेस में इन्वेस्ट किया। इसके बदले में अशरफ नफीस और उसके परिवार की आर्थिक मदद करता था।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

उमेश बसपा विधायक मर्डर केस का गवाह था

गौरतलब है कि उमेश पाल की 24 फरवरी 2023 को गोलियां मारकार हत्या कर दी गई थी। वह बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल मर्डर केस का मुख्य गवाह था, लेकिन वह आरोपियों के निशाने पर था। 24 फरवरी को उमेश घर से निकला तो बदमाशों ने उसे घेर लिया। वह अपनी कार से उतरकर घर की ओर भागा तो बदमाशों ने उस पर बम फेंका। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसके गनर भी घायल हुए। तीनों को उपचार के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। मामले में अतीक अहमद का नाम आया। उस पर और अशरफ पर उमेश पाल को मारने की साजिश रचने के आरोप लगे। पुलिस ने उमेश की पत्नी जया पाल की शिकायत पर अतीक अहमद, अशरफ अहमद, शाइस्ता, असद के, शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के खिलाफ केस दर्ज किया। अतीक और अशरफ समेत 6 आरोपी मारे जा चुके हैं। शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम की पुलिस को तलाश है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ