CM Yogi Adityanath On Prayagraj Maha Kumbh : उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन में किए गए खर्च को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया। साथ ही उन्होंने महाकुंभ का गुणगान भी किया।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कहा कि हर 6 साल में कुंभ और हर 12 साल में महाकुंभ आयोजित करने का अवसर मिलता है। जो भी गतिविधियां करते हैं, उससे प्रदेश में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलता है। ये 50-55 करोड़ लोग महाकुंभ से जुड़ेंगे तो देश और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कितना बूस्ट मिलेगा, इसका अनुमान लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : UP: काशी पहुंचे अखिलेश यादव, महाकुंभ में भगदड़ को लेकर दिया बड़ा बयान
यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगा 3 लाख करोड़ का बढ़ावा : सीए योगी
उन्होंने कहा कि महाकुंभ के कारण यूपी की अर्थव्यवस्था को 3 लाख करोड़ रुपये का बढ़ावा मिलेगा। सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर बरसते हुए कहा कि जो लोग उंगली उठाते हैं और पूछते हैं कि 5000-6000 करोड़ रुपये महाकुंभ के आयोजन में क्यों खर्च किए जाते हैं। यह राशि सिर्फ महाकुंभ पर ही नहीं, बल्कि प्रयागराज शहर के जीर्णोद्धार पर भी खर्च की जाती है।
यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: रेंट एग्रीमेंट की रजिस्ट्री में नया नियम! मकान मालिकों-किराएदरों पर क्या पड़ेगा असर?
यूपी की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है : यूपी सीएम
सीएम योगी ने आगे कहा कि कुंभ के आयोजन पर कुल 1500 करोड़ रुपये खर्च होते हैं और बदले में अर्थव्यवस्था को 3 लाख करोड़ रुपये का लाभ मिलता है और यहां की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उन्हें लगता है कि यह यूपी के नौजवानों और जनता के लिए अत्यंत उपयुक्त और उचित है। आपको बता दें कि इससे पहले सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन में 100 करोड़ से अधिक का खर्च करने की बात कही जा रही है, लेकिन पैसा कहां गया और तैयारी क्या थी? सरकार को यह भी बताने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
3 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
14 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines