CM Yogi Adityanath announced to give free gas cylinders on Holi: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को दिवाली का तोहफा देते हुए एक बड़ा ऐलान किया। इस ऐलान के होते ही मानो प्रदेश की महिलाओं के चेहरे पर एक खुशी की लहर दौड़ गई। दरअसल, धनतेरस के मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में प्रदेश के 1.75 करोड़ पात्र परिवारों के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सिर्फ दिवाली ही नहीं बल्कि होली के मौके पर भी सभी पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व में प्रदेश की सत्ता में रही समाजवादी सरकार पर भी हमला बोला।
2014 से पहले लोगों को नहीं मिल पाता था गैस कनेक्शन : सीएम योगी
शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान के शुभारंभ में सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान लोक कल्याण संकल्प पत्र में की गई एक और घोषणा को पूरा करने की शुरुआत कर रही है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि साल 2014 से पहले उत्तर प्रदेश के लोगों को गैस कनेक्शन नहीं मिल पाता था। अगर गलती से कनेक्शन मिलता भी था तो उन्हें गैस कनेक्शन के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मौके आए, जब पुलिस को गैस कनेक्शन लेने के लिए लाइन में लगे लोगों पर लाठीचार्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इतना ही नहीं, प्रदेश के गरीब और वंचित तबके के लोग गैस कनेक्शन लेने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे। साथ ही उस वक्त में धुएं के कारण महिलाओं को कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ा।
दिवाली ही नहीं… बल्कि होली पर भी मिलेगा गैस सिलेंडर
मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चलाए जा रहे अभियान पर 2,312 करोड़ रुपये खर्च करेगी। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने ऐलान करते हुए कहा कि सिर्फ दिवाली के मौके पर ही नहीं बल्कि मार्च में होली के अवसर पर भी राज्य सरकार एक बार फिर मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान करेगी। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराना अनिवार्य होगा।
कार्यक्रम में 10 महिलाओं को सौंपी गई सब्सिडी की धनराशि
मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान के कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने प्रतीकात्मक रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की 10 महिला लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि सौंपी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, एमएलसी मुकेश शर्मा, बुक्कल नवाब, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और तीन सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines