---विज्ञापन---

‘केजरीवाल अपनी कुर्सी संभालें, योगी की चेयर सलामत है’, यूपी के मंत्री का बड़ा हमला

UP Minister Kapil Dev Aggarwal Statement : देश में लोकसभा चुनाव 2024 अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। वोटरों को लुभाने के लिए नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच सीएम योगी के मंत्री ने सीएम अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

---खबर नीचे जारी है---

UP Lok Sabha Election 2024 (मनोज पाण्डेय) : लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा यूपी की 80 सीट जीत रही है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपनी कुर्सी संभालें, योगी की कुर्सी सलामत है।

यूपी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है, जिसमें भाजपा आगे चल रही है। देश में सबसे मजबूत भाजपा की सरकार बन रही है। साथ ही उन्होंने यूपी में 80 की 80 सीट जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए जनता में एक अलग ही चमक और विश्वास है। भाजपा की सरकार के साथ जनाधार है। विकास, महिला सुरक्षा, किसानों का हित, 5 किलो राशन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। आज विश्व स्तर पर भारत का डंका बज रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : भाजपा प्रत्याशी के छलके आंसू, बयां किया दर्द, जानें सांसद ने क्या लगाए आरोप?

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

---खबर नीचे जारी है---

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाएं सड़कों पर नहीं निकल सकती थीं। राज्य में अराजकता का माहौल था, लेकिन आज महिलाएं रात में निकलती हैं, कोई डर या भय का माहौल नहीं है। महिलाओं में विश्वास है कि यूपी में योगी की सरकार है। सपा की सरकार में अधिकारियों को मारा जाता था, थाने में गुंडागर्दी होती थी, ठेकेदार अपना काम नहीं कर सकते थे। बिना कमीशन के आज योगी सरकार में ठेकेदार अपना काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ‘मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बृजभूषण सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास?

---खबर नीचे जारी है---

सीएम अरविंद केजरीवाल पर क्या बोले मंत्री

योगी के मंत्री ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की कुर्सी पूरी तरह से सुरक्षित है। अरविंद केजरीवाल अपनी कुर्सी संभालें। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस के साथ कभी नहीं जुड़ेंगे, कांग्रेस के साथ कभी हाथ नहीं मिलाएंगे, लेकिन आज वे कांग्रेस के साथ हैं। जनता सब देख रही है और सब समझ चुकी है। जिनमें खुद ही 72 छेद हैं, वे आज भाजपा पर टिप्पणी करने का काम कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 22, 2024 03:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola