Bird Flu Alert: अंडे-चिकन खाने वाले हो जाएं सतर्क, दिल्ली-यूपी में तेजी फैल रहा है बर्ड फ्लू

Bird Flu Alert: लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर के बाद अब मेरठ में भी पोल्ट्री फार्म को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। बता दें कि इन दिनों यूपी समेत उससे सटे इलाकों में बर्ड फ्लू का कहर जारी है। ऐसे में जो लोग नॉनवेज खाना पसंद करते हैं, अगले कुछ दिनों तक थोड़ी सावधानी बरतें।

Bird Flue

Bird Flu Alert: यूपी में बर्ड फ्लू की दस्तक, गोरखपुर के चिड़ियाघर में बाघिन की मौत के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है। दरअसल, बाघिन की मौत अचानक हुई थी। जांच के हाद पता लगा कि वे बर्ड फ्लू से संक्रमित थी। इसके बाद से ही प्रदेश में H5N1 वायरस को लेकर प्रशासन को चिंता होने लगी थी। बाघिन की मौत के बाद लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत कई इलाकों के पॉल्ट्री फार्मस को एडवाइजरी दी है। यहां के चिड़ियाघरों को भी 20 मई तक बंद करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

मेरठ में जारी जरूरी एडवाइजरी

हाल ही में मेरठ के पॉल्ट्री फार्म को भी जरूरी सावधानियों और निगरानियों को बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। मेरठ के डीएफओ राजेश कुमार ने बर्ड फ्लू पर कहा कि “सरकार द्वारा दिए गए निर्देश हैं कि वेटनरी विभाग के सभी पोल्ट्री फार्म को सैनिटाइज किया जाए। हालांकि, मेरठ जनपद में अभी ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है मगर हम इसे एहतियातन रूप से देख रहे हैं। सतर्कता बरती जा रही है लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

ऐसे में हमें इस बारे में जरूर जानना चाहिए कि आखिर यह वायरस क्या है और इसके लक्षण और बचाव क्या हैं।

विज्ञापन

बर्ड फ्लू क्या है?

बर्ड फ्लू, जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा भी कहा जाता है, एक वायरल संक्रमण है जो मुख्यतः पक्षियों में पाया जाता है। यह वायरस H5N1, H7N9 जैसे प्रकारों में आता है। कभी-कभी यह वायरस संक्रमित पक्षियों से मनुष्यों में भी फैल जाता है, जो खतरनाक हो सकता है।

बर्ड फ्लू के संकेत

1. तेज बुखार

विज्ञापन

2. सर्दी-खांसी

3. गले में खराश

विज्ञापन

4. सिरदर्द

5. मांसपेशियों में दर्द

विज्ञापन

6. सांस लेने में कठिनाई

7.उल्टी या दस्त

विज्ञापन

8. अत्यधिक थकान

9. गंभीर मामलों में इससे फेफड़ों में संक्रमण भी हो सकता है।

विज्ञापन

खान-पान में बदलाव क्यों जरूरी?

दरअसल, यह बदलाव मुख्यत: उन लोगों के लिए जरूरी है, जो नोएडा, दिल्ली, यूपी और एनसीआर में रहते हैं। इसका कारण यह है कि यूपी के पॉल्ट्री फार्म्स के अंडे इन सभी इलाकों में आते हैं, जिन्हें यहां के लोग खाते हैं। हालांकि, सिर्फ अंडे नहीं बल्कि चिकन खाने से भी लोगों को बर्ड फ्लू का इंफेक्शन हो सकता है। कच्चा दूध, अनपाश्चुराइज्ड मिल्क प्रोडक्ट्स और प्रोसेस्ड मीट्स खाने से भी बचें।

विज्ञापन

बर्ड फ्लू से बचाव

  • संक्रमित पक्षियों से दूर रहें, बीमार या मरे हुए पक्षियों को छूने से बचें।
  • अच्छी तरह से पका हुआ मांस खाएं- चिकन और अंडों को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें- हाथ धोने की आदत डालें, विशेषकर कच्चे मांस को छूने के बाद।
  • संक्रमित क्षेत्रों से दूरी- पॉल्ट्री फार्म या पक्षियों के बाजारों में न जाएं।
  • यदि पॉल्ट्री फार्म में जाना पड़े तो, मास्क और दस्ताने पहनें।
  • सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें- Cancer Cause: फैटी लिवर से लिवर कैंसर होने का रिस्क कितना? डॉक्टर से जानें संकेत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ