हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बनियान-अंडरवियर में ही महिलाओं की शिकायत सुनने लगे दारोगा जी! अब गिरी गाज

Inspector Seen Wearing Underwear: उन्नाव के बाद मैनपुरी से भी अडंरवियर-बनियान पहने जन सुनवाई करते दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सीओ ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
अंडरवियर-बनियान पहने दारोगा का वीडियो वायरल

मैनपुरी से मनोज शाक्य की रिपोर्ट

Inspector Seen Wearing Underwear: यूपी के मैनपुरी से दारोगा की शर्मनाक हरकत सामने आई है। मामला रतनपुर बरा पुलिस चौकी का है। यहां के दारोगा धीरज सिंह बनियान और अंडरवियर में बैठकर महिलाओं की शिकायतें सुन रहे हैं। दारोगा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दारोगा को बनियान-अंडरवियर में देखकर महिलाओं को तो लाज आ गई लेकिन दारोगा को नहीं आई। ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उनकी कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है दारोगा धीरज सिंह बनियान और अंडरवियर में बैठकर महिलाओं की शिकायतें सुन रहे हैं। यहां तक कि वे सादा वर्दी में भी नहीं है। वे बनियान और अंडरवियर पहनकर बैठे हैं। बिना वर्दी के प्रभारी को देखकर महिलाओं ने अपना मुंह भी फेर लिया। इसके बाद भी चौकी प्रभारी बिना वर्दी के कुर्सी पर बैठे रहे। महिलाओं के सामने अपनी मर्यादा भूलने वाले दारोगा धीरज सिंह की इस हरकत के फोटोग्राफ्स वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। दारोगा धीरज सिंह को उनकी इस हरकत के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ मैनपुरी सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि दारोगा धीरज सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है, आगे की कार्यवाई उनके खिलाफ की जा रही है।

विज्ञापन

उन्नाव से भी सामने आया था मामला

बता दें कि इससे पहले उन्नाव में बनियार-अंडरवियर वाले दारोगा का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दारोगा महिलाओं के सामने कुर्सी पर अंडरवियर पहनकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। मामला कोलुहागाड़ा गांव स्थित मंदिर का था। जानकारी के अनुसार यहां भागवत कथा का आयोजन किया गया था। कथा में पंडाल लगाया गया था। इसमें शामिल होने के लिए कई महिलाएं आई हुई थीं। इस दौरान दारोगा कुर्सी पर अंडरवियर पहनकर बैठे नजर आए तो आयोजकों ने दारोगा को गमछा लपेटने के लिए कह दिया। ऐसे में किसी ने दारोगा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः UP : 165 रुपये के लिए कार ने टोलकर्मी को उड़ाया! खौफनाक वीडियो आया सामने

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः ऋषिकेश में पर्यटकों का तांडव, जमकर चले लात-घूंसे, Video वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola