हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में चूक, सुपरवाइजर सस्पेंड, गोरखपुर में CM की कार के करीब पहुंची थी गाय

CM Yogi security lapse:उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक पर नगर नगम सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया गया है. अचानक एक गाय दौड़ती हुई सीएम की कार के पास पहुंच गई थी. वीडियो वायरल होते ही शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया था.

विज्ञापन

CM Yogi security lapse: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है. यह घटना शुक्रवार शाम गोरखपुर में गोरखनाथ ओवरब्रिज के उद्घाटन के दौरान हुई. अचानक एक गाय दौड़ती हुई सीएम की कार के पास पहुंच गई. जवानों ने गाय को घेर लिया और उसे दूसरी दिशा में भगा दिया. गनीमत रही कि समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति संभाल ली. जांच में गोरखनाथ इलाके के नगर निगम सुपरवाइजर अरविंद कुमार को सस्पेंड किया गया. अरविंद पर पूरे एरिया में निगम से जुड़े कामों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी थी. सीएम योगी के तरफ दौड़ती हुई गाय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल एक कहीं ना कहीं सुरक्षा में भारी चूक है.

यह भी पढ़ें: ईस्टर्न पेरिफेरल पर बड़ा हादसा, कंटेनर पलटते ही ग्रामीणों की लगी लॉटरी, मछलियां लूटीं

घटना का करीब 25 सेकंड का वीडियो वायरल

सीएम योगी जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो सबसे पहले सांसद रवि किशन कार से उतरे, इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाहर आए. इस घटना का करीब 25 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि सीएम योगी के कार से उतरने के महज चार सेकंड बाद ही गाय वहां पहुंच जाती है. यह देखते ही सुरक्षा में तैनात जवान तुरंत अलर्ट हो गए. जांच में गोरखनाथ इलाके के नगर निगम सुपरवाइजर अरविंद कुमार की लापरवाही पाए जाने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. पूरे इलाके में नगर निगम से जुड़े कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी उन्हीं की थी.

विज्ञापन

मामले की इंटरनल जांच भी शुरू

आमतौर पर ऐसे कार्यक्रमों से पहले पूरे रास्ते और स्थल की सख्ती से जांच की जाती है. नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर मामले की इंटरनल जांच भी शुरू कर दी गई है. जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि वीवीआईपी मूवमेंट के बावजूद सुरक्षा घेरा होने के बाद भी गाय कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंच गई. इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: कभी साइकिल तो आज लेंबोर्गिनी, छोटे शहर का यूट्यूबर कैसे बना करोड़पति? ED की रेड में 10 करोड़ की कारें जब्त

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola