ईस्टर्न पेरिफेरल पर बड़ा हादसा, कंटेनर पलटते ही ग्रामीणों की लगी लॉटरी, मछलियां लूटीं

Eastern Peripheral Expressway accident: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर बड़ा हादसा हुआ है. मछलियों से भरा कंटेनर हाईवे पर बीचों बीच पलट गया और मछलियां सड़क पर बिखर गईं. अचानक टायर फटने के कारण कंटेनर पलटा तो लोगों की लॉटरी लग गई. मछलियां लूटने की होड़ मच गई.

Eastern Peripheral Expressway accident

Eastern Peripheral Expressway accident: उत्तरप्रदेश के बागपत से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक हादसा देखते ही देखते अफरातफरी और लूटपाट में बदल गया. रटौल गांव के पास मछलियों से भरा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. किन जैसे ही यह सूचना आसपास के गांवों और राहगीरों तक पहुंची, दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. कंटेनर के पलटते ही सैकड़ों किलो मछलियां सड़क पर बिखर गईं. देखते ही देखते हाईवे पर मछलियां बटोरने की होड़ मच गई और लोग थैले, बोरे और हाथों में मछलियां भरकर ले जाते नजर आए.

विज्ञापन

घटना का वीडियो भी सामने आया

शुरुआती जानकारी के मुताबिक चलते वाहन का टायर फट गया, जिससे ड्राइवर कंटेनर पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया. हादसे में किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर तो नहीं है, इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोग ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा को नजरअंदाज कर मछलियां लूट रहे हैं. इस दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा. तेज रफ्तार वाहनों के बीच लोगों की मौजूदगी से एक और बड़े हादसे का खतरा बना रहा.

विज्ञापन

बड़ा सवाल खड़ा करती है घटना

सूचना मिलने पर पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया. पुलिस ने वाहन को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की और लोगों को समझाइश दी. प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि कंटेनर कहां से आ रहा था और मछलियों की ढुलाई से जुड़े दस्तावेज पूरे थे या नहीं. फिलहाल हालात सामान्य हैं, लेकिन यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि हादसों के बाद भी लोग कानून और सुरक्षा की परवाह क्यों नहीं करते.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ