मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के नैनीताल में हुए सड़क हादसे का लिया संज्ञान

गुरुवार दोपहर करीब दो बजे नैनीताल के भवालीगांव बाईपास क्षेत्र में यह हादसा हुआ. कैंची धाम दर्शन के लिए आए यूपी नंबर की एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी.

Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के पांच पर्यटकों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने घायलों के उचित इलाज और शवों को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन

गुरुवार दोपहर करीब दो बजे नैनीताल के भवालीगांव बाईपास क्षेत्र में यह हादसा हुआ. कैंची धाम दर्शन के लिए आए यूपी नंबर की एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की तड़प-तड़पकर जान जाने की खबर ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, ‘नैनीताल जनपद में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान मिले और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’

विज्ञापन

सीएम धामी ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के शवों को शीघ्रता से उनके परिजनों तक पहुंचाया जाए. उन्होंने उत्तराखंड प्रशासन को भी निर्देशित किया है कि घायलों के समुचित इलाज के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए. स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ