Kal ka Mausam: खतरनाक लू के बीच 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट

Kal ka Mausam 22 may 2026: भीषण गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 16 राज्यों में धूल भरी आंधी साथ 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम अचानक करवट लेगा और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.

weather.jpg (1)
1 / 5

Kal ka Mausam 22 may 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर का ऐलान करते हुए देश के 16 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पूर्वी और दक्षिण भारत के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. जानें, 22 मई को देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम भारत में कहा-कहां बारिश?

उत्तर-पश्चिम भारत में कहा-कहां बारिश?2 / 5

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पंजाब-जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 22 और 23 मई को बारिश के आसार हैं. बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है. पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर धूल भरी आँधी चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 22 मई को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है. पश्चिमी भारत के मध्य महाराष्ट्र में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

देश के किन राज्यों में लू का खतरा

देश के किन राज्यों में लू का खतरा3 / 5

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में 22 से 27 मई के दौरान लू से लेकर भीषण लू चलने की बहुत अधिक संभावना है. पंजाब के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में 25 – 27 मई के दौरान लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है; साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 27 मई के दौरान लू चलने की संभावना है.

पूर्वी भारत में 27 मई तक होगी बारिश

पूर्वी भारत में 27 मई तक होगी बारिश4 / 5

मानसून का सबसे ज्यादा असर पूर्वी भारत में देखने को मिलेगा. 22 से 27 मई के दौरान अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ तूफ़ान, बिजली कड़कना और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. 22 से 24 मई के दौरान सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 23, 26 और 27 मई को गंगीय पश्चिम बंगाल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ तूफ़ान, बिजली कड़कना और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. बिहार, झारखंड, ओडिशा में भीषण तूफान की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

मानसून पर भी मिला अपडेट

मानसून पर भी मिला अपडेट5 / 5

अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष हिस्सों और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. इस स्थिति के चलते पूर्वोत्तर भारत में 23 मई से 25 मई के दौरान असम और मेघालय में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 22, 26 और 27 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में; 21 मई को त्रिपुरा में; और 23 मई से 25 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है; साथ ही 23 मई से 25 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन