हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कुख्यात डॉन छोटा राजन के शार्पशूटर खान मुबारक की हरदोई जेल में मौत, कभी मुंबई तक फैला था खौफ

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश की हरदोई जेल में बंद विचाराधीन कैदी खान मुबारक की मौत हो गई है। बताया गया है कि खान मुबारक (43) कुख्यात डॉन छोटा राजन का शार्पशूटर था। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि उसे डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो गई थी।

22 संगीन मामले में थे मुकदमे

पुलिस ने कहा कि खान मुबारक हत्या के तीन, जबरन वसूली के चार, लूट के दो, समेत कुल सभी 22 जघन्य अपराधों में शामिल था। उसके खिलाफ कई बार गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज किए गए थे। हरदोई जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा ने मीडिया को बताया कि खान मुबारक को हरदोई जेल में डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

इंग्लिश में एमए पास की और आ गया अपराध में

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि खूंखार गैंगस्टर को पकड़ना मुश्किल था, क्योंकि उसका नाम न केवल आम लोगों बल्कि बॉलीवुड में भी खौफ पैदा करता था। खान मुबारक के पास अंग्रेजी में एमए की डिग्री थी, लेकिन उसने आतंक को पेशा बना लिया था।

2027 में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

वह डॉन छोटा राजन का शार्पशूटर था और जब भी वह अदालत में सुनवाई के लिए पेश होता तो अबू सलेम से भी मिलता था। एसटीएफ के अधिकारियों ने जुलाई 2017 में मुबारक को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। एडिशनल डीजी, एसटीएफ, अमिताभ यश ने कहा कि मुबारक खान ने अपराध की दुनिया में कदम इलाहाबाद विवि में पढ़ाई के दौरान ही रख दिया था।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें