---विज्ञापन---

यूपी में जहां नजरबंद हुए थे छत्रपति शिवाजी महाराज, वहां फडणवीस सरकार बनाएगी भव्य स्मारक

उत्तर प्रदेश के आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनेगा, इसे लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया। इसके लिए महाराष्ट्र की सरकार आगरा में उस स्थान का अधिग्रहण करेगी।

---विज्ञापन---

सीएम देवेंद्र फडणवीस की सरकार उत्तर प्रदेश के आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाने जा रही है, जहां औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नजरबंद किया था। इसे लेकर महाराष्ट्र सरकार ने शासनादेश (GR) जारी कर दिया है। आपको बता दें कि इसे लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही अपनी इच्छा जताई थी, जोकि अब पूरी होने जा रही है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिस जगह पर औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नजरबंद किया, वहां छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी इच्छा जाहिर की थी। इसे लेकर महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक बनाने को लेकर शासनादेश जारी किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Video: नागपुर हिंसा की जांच पर शिवसेना सांसद Priyanka Chaturvedi ने की बड़ी मांग

सीएम देवेंद्र फडणवीस की इच्छा होगी पूरी

आपको बता दें कि पिछले दिनों महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज को नजरबंद किया गया, उस स्थान पर उनका भव्य स्मारक बनना चाहिए। फडणवीस सरकार ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी। अब महाराष्ट्र सरकार आगरा में उस स्थान का अधिग्रहण करेगी और वहां पर छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाएगी।

---विज्ञापन---

इस परियोजना के लिए निधि आवंटित करेगी महाराष्ट्र सरकार 

महाराष्ट्र सरकार के शासनादेश में कहा गया है कि मुगलों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को कैद किया गया था, लेकिन वे अपनी बुद्धिमत्ता और चातुर्य से कैद से निकलकर वापस महाराष्ट्र लौटे। महाराष्ट्र के लोग जब उस जगह का दौरा करते हैं तो उन्हें कोई भी स्मारक या प्रतीक नजर नहीं आता है। छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के लिए आराध्य देवता हैं। महाराष्ट्र के पर्यटन विभाग की ओर से इस परियोजना के लिए आवश्यक निधि आवंटित की जाएगी।

यह भी पढ़ें : ‘छावा फिल्म ने भड़काया लोगों का गुस्सा…’, नागपुर हिंसा पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

---विज्ञापन---
First published on: Mar 21, 2025 04:23 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola