'छावा फिल्म ने भड़काया लोगों का गुस्सा...', नागपुर हिंसा पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में आज नागपुर हिंसा पर बयान दिया। सीएम ने कहा कि नागपुर में हिंसा एक अफवाह के कारण फैली। उन्होंने कहा कि 5 थाना क्षेत्रों में बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। इसके अलावा 5 एसआरपीएफ की टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

CM Devndra Fadnavis on Nagpur Violence

CM Devndra Fadnavis on Nagpur Violence

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा के बीच सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आज विधानसभा में बयान दिया। सीएम ने कहा कि नागपुर में सुनियोजित दंगे हुए। भीड़ ने कुछ खास घरों और प्रतिष्ठानों को ही निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ एक साजिश की तरह लग रहा है। सीएम ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि फिल्म छावा देखने के बाद लोगों के मन में औरंगजेब के प्रति गुस्से की भावना पैदा हुई। सीएम ने कहा कि फिल्म छावा ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़का दिया। फिर भी प्रदेश में सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में विस्तृत बयान दिया। उन्होंने इस हिंसा की जड़ में फैली अफवाहों का उल्लेख करते हुए कहा कि शाम को एक अफवाह ने तूल पकड़ लिया, जिसमें यह कहा गया था कि एक प्रतीकात्मक कब्र पर रखी गई चादर पर धार्मिक चिह्न था। इसी अफवाह के कारण मामला गर्म हुआ और हिंसा की घटनाएं हुईं।

Advertisment

हिंसा के दौरान 33 पुलिसकर्मी घायल हुए

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस हिंसा में 12 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और घटना स्थल पर 80 से 100 लोगों का जमावड़ा हुआ था। हिंसा की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक क्रेन और दो जेसीबी समेत चार पहिया वाहनों को जलाया गया। इसके अलावा, कुछ लोगों पर तलवार से भी हमला किया गया।

विज्ञापन

क्या आज के दौर में औरंगजेब पर चर्चा की जरूरत है?

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा के दौरान 33 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें से 3 डीसीपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही 5 आम नागरिकों पर भी हमले हुए हैं। एक पुलिसकर्मी पर तो कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया था, जिससे स्थिति की गंभीरता को और अधिक उजागर किया गया।

विज्ञापन

एसआरपीएफ की 5 टुकड़ियां तैनात

मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह जानकारी भी दी कि इस पूरी घटना के संबंध में 5 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 11 पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसआरपीएफ की 5 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और यह भी कहा कि राज्य सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और विश्वास दिलाया कि इस हिंसा के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ