अमित रतूड़ी, ऋषिकेश
Chardham Yatra Latest Update: चारधाम यात्रा को शुरू हुए 6 दिन हो चुके हैं। केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुल गए थे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 2 दिन बाद 12 मई को खुले, लेकिन इस बार चारधाम यात्रा परेशानी का सबब बनी हुई है। 6 दिन में 2.76 लाख श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। 26 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। लाखों लोग चारधाम के रास्ते में हैं। उत्तराखंड का मौसम लगातार खराब बना हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट दिया है।
वहीं श्रद्धालु सड़कों पर जाम में फंसे हैं, जिन्हें संभालने के लिए पुलिस जवानों की संख्या कम पड़ गई है। 6 दिन में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इस बीच चारधाम यात्रा पर हुए हादसे का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देर शाम बद्रीनाथ हाईवे-7 पर पुरसाड़ी के पास 2 बसों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 2 यात्री खिड़की से बाहर निकल गए, लेकिन यात्री बाल-बाल बच गए। जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हादसे का वीडियो सामने आया है।
यह भी पढ़ें:Monsoon को लेकर ताजा भविष्यवाणी, दिल्ली-NCR और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में जानें कब आएगा मानसून?
हेल्थ चेकअप के बाद आगे जाने देने के आदेश
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे के अनुसार, 6 दिन में मारे गए 11 श्रद्धालुओं में से 4 शुगर के मरीज थे। 1.55 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहले ही दिन केदारनाथ, 70,000 से अधिक यमुनोत्री और 63,000 से अधिक गंगोत्री की यात्रा कर चुके हैं। 3 दिन में बद्रीनाथ धाम के दर्शन 45,000 लोग कर चुके हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी करके चार धाम मंदिर परिसर के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का इस्तेमाल बैन कर दिया है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 19 मई तक बंद रहेंगे। VIP दर्शनों पर 31 मई तक रोक रहेगी।
फर्जी खबरों या वीडियो के जरिए चारधाम यात्रा को बदनाम करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश हैं। अधिकारियों को 50 और उससे अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों के हेल्थ चेकअप के बाद ही उन्हें आगे जाने देने के आदेश हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने रास्ते में 44 विशेषज्ञों सहित 184 डॉक्टरों को तैनात किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सचिव, वरिष्ठ IAS अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम को गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा के प्रबंधन की निगरानी करने का जिम्मा सौंपा है। इसके लिए अधिकारी खुद फील्ड में डटे हैं।
यह भी पढ़ें:धूप में रखी 4 दिन की नवजात, तड़प-तड़प कर तोड़ दिया दम; UP के डॉक्टर की ‘सलाह’ बनी जानलेवा
बिना रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड नहीं आने के आदेश
प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देशवासियों से बिना रजिस्ट्रेशन कराए चारधाम यात्रा पर और उत्तराखंड नहीं आने की अपील की है। अभी तक 26.73 लाख लोग चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अगर कोई टूर ऑपरेशन बिना पंजीकरण लोगों को लेकर आया तो उसक परमिट रद्द कर दिया जाएगा। 14 भाषाओं में एडवाइजरी जारी की गई है, जिसे पढ़ने के बाद ही उत्तराखंड आने का प्लान बनाएं। सरकार के अलर्ट के बावजूद अगर उत्तराखंड आते हैं तो अपने जान माल की सुरक्षा के यात्री खुद जिम्मेदार होंगे, क्योंकि हालातों को देखते हुए करीब 10 हजार लोग चारधाम यात्रा से वापस लौट चुके हैं तो लोग खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना रिस्क है?
यह भी पढ़ें:रील्स बनाने के लिए चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो भूल जाएं, मंदिर के 200 मीटर के दायरे में इंटरनेट बैन
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
10 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
10 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
20 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
20 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
21 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines