Char Dham Yatra: उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा शुरू हो गई, इसी के साथ प्रदेश में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसे में चार धाम के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर भी खास ध्यान रखा जा रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार को पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने चार धाम यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों की दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने चार धाम यात्रा पर आने वाले 50 साल से बड़ी उम्र के लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर खास फोकस रखने को कहा है।
चार धाम यात्रा की व्यवस्था
इस मीटिंग के दौरान तय किया गया कि यात्रा मार्ग पर 184 डॉक्टर्स तैनात रहेंगे, इसमें 44 स्पेशलिस्ट डॉक्टर शामिल हैं। इसके अलावा पहली बार यात्रा मार्ग पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब शुरू होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में चार धाम यात्रा रास्ते पर ‘यू कोट वी पे’ योजना के जरिये नए सुपर स्पेशलिटी को अपनी सेवाएं देने के लिए कहा गया है। साथ ही जानकी चट्टी में पहली बार मेडिकल पॉइंट बनाया गया है। इसके अलावा 11 भाषाओं में यात्रा जुड़ी SOP जारी की गई है। उन्होंने बताया कि PSRI ने जनसंपर्क के क्षेत्र में काफी अहम भूमिका निभा रहा है।
यह भी पढ़ें: Chardham Yatra: यमुनोत्री-गंगोत्री में 24 घंटे से जाम, 1000 से ज्यादा गाड़ियां, भड़के लोगों का विरोध प्रदर्शन
क्या बोले PSRI देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष
PSRI देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने स्वास्थ्य सचिव को बताया कि संगठन की देश भर में 25 ब्रांच हैं। इसमें सरकारी विभागों के जनसंपर्क अधिकारियों के अलावा पब्लिक सेक्टर यूनिट के भी कार्मिक जुड़े हुए हैं। PSRI का उद्देश्य है कि आपसी सहयोग से केंद्र और राज्य सरकारों की सकारात्मक खबरों को लोगों तक पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर अनिल वर्मा, दिनेश कुमार, ज्योति नेगी, संजय पांडे, मनोज सती, पुष्कर नेगी, अनिल सती, जितेंद्र सिन्हा, प्रियांक वशिष्ठ, अमित ठाकुर और नीरज आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
18 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
21 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
23 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines