---विज्ञापन---

Chardham Yatra: यमुनोत्री-गंगोत्री में 24 घंटे से जाम, 1000 से ज्यादा गाड़ियां, भड़के लोगों का विरोध प्रदर्शन

Chardham Yatra 2024 Latest Update: चारधाम यात्रा 2024 इस बार कहीं परेशान न बन जाए, क्योंकि यमुनोत्री-गंगोत्री रूट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। ट्रैफिक जाम है और एक हजार से ज्यादा गाड़ियां सड़क पर फंसी है। ऊपर से मौसम भी खराब बना हुआ है।

---विज्ञापन---

Chardham Yatra Route Traffic Jam: चारधाम यात्रा 2024 शुरू हुए 4 दिन हो गए हैं, लेकिन इस बार यात्रा आफत बनती नजर आ रही है, क्योंकि श्रद्धालुओं का असंख्य सैलाब उमड़ा है। 3 दिन में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और इतने ही लोग सड़कों पर फंसे हुए हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री को जाने वाले रास्तों पर पिछले 24 घंटे से ट्रैफिक जाम है। एक हजार से ज्यादा गाड़ियां दोनों रूट पर फंसी हैं। श्रद्धालुओं ने बीती रात सड़कों पर गुजारी।

गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी और हर्षिल के बीच ट्रैफिक जाम है। यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव ब्रह्मखाल में भी जाम लगा है। वहीं एक ओर जहां जाम में फंसे यात्रियों ने बावल काटा, वहीं पुरोहितों के बाद व्यापारियों ने भी पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है कि यात्री रात में भेजे जा रहे हैं, जिस वजह से उनका काम नहीं चल रहा है। वे यात्रियों को सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। पुरोहितों ने भी नुकसान होने की बात कही है।

---विज्ञापन---

 

3 दिन में चार धाम तीर्थयात्रियों में 61% का इजाफा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस बार 67% की वृद्धि हुई है। 10 मई को चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद 3 दिन में लगभग 1.5 लाख तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ का दौरा किया। केदारनाथ धाम के दर्शन पिछली बार 3 दिन में 44,892 तीर्थयात्री कर चुके थे, इस बार 3 दिन में 75,139 यात्री आ चुके हैं।

---विज्ञापन---

बद्रीनाथ धाम के दर्शन पिछले साल पहले 2 दिन में 15,432 श्रद्धालुओं ने किए थे। इस साल पहले दिन ही 22,690 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। एक साल में परिस्थितियां काफी बदल चुकी हैं। पहाड़ लोगों का इतना बोझ नहीं उठा पाएंगे। ट्रैफिक जाम लगा है, इसके अलावा मंदिरों के बाहर 4 से 5 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हैं। मौसम विभाग ने 16 मई तक बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

First published on: May 14, 2024 10:11 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola