Char Dham Yatra 2023 Update: उत्तराखंड से चार धाम यात्रा 2023 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दशहरा के मौके पर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट बंद होने को लेकर एक बड़ी घोषणा की गई है। दरअसल, चार धाम यात्रा 2023 की अंतिम तिथि का ऐलान कर दिया गया है। सामने आई तरीखों के अनुसार, सबसे पहले गंगोत्री धाम और सबसे आखिर में बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।
कब बंद होंगे चारों धामों के कपाट
बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी के सानिध्य में धर्माधिकारी पंडित राधाकृष्ण थपलियाल ने दशहरे के दिन पंचांग देखकर शुभ मुहूर्त निकाला और चार धाम के कपाट बंद करने की तारीख की घोषणा की। रावल जी द्वारा ऐलान की गई तारीखों के अनुसार, सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएगे। गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को हो जाएंगे। इसके बाद 14 नवंबर को देवो देव महादेव के केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। वहीं सबसे आखिर में 18 नवम्बर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 18 नवम्बर को दोपहर 3 बजकर 33 मिनट पर बंद हो जाएंगे।
चारधाम यात्रा का टूटा रिकोर्ड
बता दें कि, इस साल 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए थे। अभी तक के रिपोर्ड के अनुसार, इस बार बदरीनाथ धाम में 16 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन करने आ चुके हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, इस साल चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। इस साल चारधाम जाने वाले यात्रियों की संख्या 50 लाख पार हो गई है।
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
42 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
3 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
23 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines