Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में शुरू हुई चारधाम यात्रा में दो दिन में दो लोगों की मौत हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के 75 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को केदारनाथ में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, जबकि एक दिन पहले (मंगलवार) गुजरात के एक 60 वर्षीय शख्स की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।
इन दो मंदिरों की रास्ता कठिन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चारधाम यात्रा में पड़ने वाले केदारनाथ और यमुनोत्री सबसे कठिन मंदिर हैं। ये दोनों मंदिर समुद्र तल से करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर हैं। साथ ही गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक 16 किमी और और जानकी चट्टी से यमुनोत्री मंदिर तक 6 किमी का कठिन ट्रैक है।
और पढ़िए – उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के आज खुले कपाट, 20 क्विंटल से ज्यादा फूलों से सजा दरबार
ऑक्सीजन की कमी और कार्डियक अरेस्ट
तीर्थयात्रियों के लिए चार धाम के कपाट खुलने के पांच दिनों में (22 अप्रैल से) सात तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें दो केदारनाथ और पांच यमुनोत्री व गंगोत्री में शामिल हैं। मरने वालों में से अधिकांश की उम्र 50 वर्ष से ज्यादा बताई गई है। जानकारी के मुताबितक मौतों का कारण ऑक्सीजन की कमी और ठंडे तापमान से कार्डियक अरेस्ट सामने आया है।
इन राज्यों के तीर्थयात्रियों की हुई मौत
ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, आंध्र प्रदेश के तीर्थयात्री डायविटीज और अस्थमा के मरीज भी थे, लेकिन दोनों बुजुर्गों को हाई बल्ड प्रेशर था। अब तक मरने वाले तीर्थयात्रियों में से गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शामिल हैं।
और पढ़िए – Char Dham Yatra: अक्षय तृतीया पर खुल जाएंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
एक यात्री की गिर कर हुई मौत
अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक मार्ग से फिसलने और सिर में चोट लगने के बाद महाराष्ट्र के तीर्थयात्री की भी मौत हुई है। बताया गया है कि पहले दो दिनों में 20,000 से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से मार्ग में कई स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा यात्रा मार्ग में स्वास्थ्य एटीएम भी लगाए गए हैं।
लगातार मौसम की चेतावनी दे रहे अधिकारी
केदारनाथ में तैनात एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस साल चार धाम यात्रा में अनियमित मौसम के बारे में यात्रियों को लगातार चेतावनी दी जा रही है। उत्तराखंड सरकार बार-बार विशेष रूप से तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य और मौसम संबंधी सलाह जारी कर रही है।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
7 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
9 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines