हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Char Dham Yatra 2023: केदारनाथ में बर्फबारी के बाद बिगड़ा मौसम; 3 मई तक रजिस्ट्रेशन पर रोक

विज्ञापन

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra 2023) पर प्रभाव पड़ रहा है। भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 मई तक रोक दी गई है। चार धाम यात्रा के तहत तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खोले गए थे। पिछले कई दिनों से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है।

गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ के रजिस्ट्रेशन जारी

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ में खराब मौसम और बर्फबारी के चलते तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन कल 3 मई तक के लिए रोक दिया गया है। मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन के संबंध में आगे निर्णय लिया जाएगा। बताया गया है कि ऋषिकेश स्थित रजिस्ट्रेशन केंद्र में सिर्फ बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए ही रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं।

मौसम लगातार हो रहा है खराब

अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि पहले भी मौसम खराब होने के कारण 30 अप्रैल तक के लिए रजिस्ट्रेशन रुके हुए थे। हालांकि मौसम में सुधार होने के साथ फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे। बता दें कि चार धाम यात्रा 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया से शुरू हुई थी। गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों को 22 अप्रैल को खोला गया था। जबकि बद्रीनाथ मंदिर 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुला था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी; अब उत्तराखंड पुलिस ने की सावधानी की अपील

डीजीपी ने की लोगों से की स्वास्थ्य की अपील

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने एएनआई को बताया कि केदारनाथ में खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन रोक दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल और सांस की समस्या वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

विज्ञापन

16 लाख से ज्यादा लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

अधिकारियों ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अब तक देश-विदेश से 16 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सरकार की ओर से मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने के लिए लोगों से अपील की गई है। साथ ही मौसम को देखते हुए विशेष सावधानियां बरतने को कहा गया है। हालांकि शासन की ओर से भी लोगों को चेतावनी जारी की जा रही है।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola