उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद के उतरौला क्षेत्र अंतर्गत मधपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की सहयोगी नीतू की कोठी के पीछे स्थित मजार के पास एक गड्ढे में कुरान शरीफ सहित कई धार्मिक पुस्तकें मिलीं। यह गड्ढा नीतू के घर के पिछले गेट से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि ये पुस्तकें कहीं छांगुर बाबा के सहयोगियों अथवा किसी अन्य के द्वारा तो नहीं फेंका गया है। सवाल यह भी उठ रहा है कि कहीं कुछ छुपाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है।
धार्मिक पुस्तकों को इस तरह क्यों फेंका गया?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंदे पानी से भरे गड्ढे में कपड़ों के साथ लगभग एक दर्जन धार्मिक पुस्तकें तैरती दिखाई दीं, जिनमें कुरान शरीफ भी शामिल है। यह वही मजार है जहां साल में दो बार उर्स का आयोजन होता है और बड़ी संख्या में लोग आते हैं। स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर धार्मिक पुस्तकों को इस तरह क्यों फेंका गया। चूंकि यह स्थान कथित रूप से धर्मांतरण से जुड़े मामलों में चर्चित रह चुका है, इसलिए पुस्तकें मिलने की घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं और सवाल उठने लगे हैं।
मजार प्रशासन ने दी सफाई
बताया जाता है कि जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा इसी क्षेत्र से धर्मांतरण की गतिविधियों को अंजाम देता था और धार्मिक पुस्तकों के माध्यम से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करता था। ऐसे में जब वही धार्मिक पुस्तकें इस तरह फेंकी हुई पाई गईं तो मामला और ज्यादा संदिग्ध हो गया। प्रशासनिक पक्ष जानने के लिए जब मजार से जुड़े लोगों से बात की गई, तो शुरुआत में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था, लेकिन बाद में चंदौलिया शाह अली बाबा मजार समिति की ओर से सफाई देते हुए कहा गया कि ‘इन किताबों को इसलिए अलग गड्ढे में डाला गया ताकि वे किसी के पैरों के नीचे न आएं। यह गड्ढा हमने जानबूझकर इसी उद्देश्य से खुदवाया है।’
हालांकि, इस सफाई से सभी संतुष्ट नहीं दिखे। कई स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक पुस्तकों के साथ इस तरह का व्यवहार असंवेदनशील है और यदि उन्हें सम्मानजनक रूप से अलग रखना था तो अन्य तरीके अपनाए जा सकते थे। फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सामाजिक और धार्मिक संगठनों की नजर इस घटनाक्रम पर बनी हुई है।
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
4 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
5 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
5 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
19 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
23 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 day agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines