Uttarakhand: उत्तराखंड (Uttarakhand) में एक युवक ने रैपर (Rapper) बनने के लिए दुकान से मोबाइल और 3.5 लाख रुपये का कैमरा चोरी कर लिया। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उससे पूछताछ हुई। इस पूछताछ में युवक ने गैप (गाना) गाकर अपने बारे में बताया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
चमोली के गोपेश्वर थाना क्षेत्र की है घटना
जानकारी के मुताबिक घटना उत्तराखंड के चमोली की है। रैपर बनने के लिए युवक ने एक दुकान से मोबाइल फोन और कैमरा कथित तौर पर चोरी कर लिया। बताया गया है कि उसके पास म्यूजिकल गैजेट्स और इंस्ट्रूमेंट्स खरीदने के लिए पैसे नहीं थे।
https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1630580749178138624
यह भी पढ़ेंः होली पर चढ़ा राजनीतिक पिचकारियों का क्रेज, बाजारों में बढ़ी ‘बुलडोजर’ की मांग
5 मोबाइल और 3.5 लाख का कैमरा चुराया
एक रिपोर्ट के अनुसार 24 फरवरी को चमोली में मंदिर मार्ग स्थित मोबाइल दुकान के मालिक संजय सिंह ने गोपेश्वर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ पांच मोबाइल फोन और एक कीमती कैमरा चोरी कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
इस अंदाज में किया जुर्म का इकबाल
इसके बाद चमोली पुलिस ने सुमित खत्री (19) नाम के एक शख्स को पांच मोबाइल फोन और 3.5 लाख रुपये का एक डीएसएलआर कैमरा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार है। पूछताछ के दौरान उसने अनोखे अंदाज (रैप) में जुर्म कबूल किया। उसने पुलिस के सामने अपने गाना (रैप) गाकर कहा कि उसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम चोरी करने का पछतावा है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
10 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
15 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
16 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
17 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
19 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
19 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
20 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
20 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines