रैपर बनने के लिए चोरी किया 3.5 लाख का कैमरा, पुलिस के सामने गाना गाकर किया इकबाल-ए-जुर्म, देखें Video

Uttarakhand, Rapper

Uttarakhand: उत्तराखंड (Uttarakhand) में एक युवक ने रैपर (Rapper) बनने के लिए दुकान से मोबाइल और 3.5 लाख रुपये का कैमरा चोरी कर लिया। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उससे पूछताछ हुई। इस पूछताछ में युवक ने गैप (गाना) गाकर अपने बारे में बताया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

विज्ञापन

चमोली के गोपेश्वर थाना क्षेत्र की है घटना

जानकारी के मुताबिक घटना उत्तराखंड के चमोली की है। रैपर बनने के लिए युवक ने एक दुकान से मोबाइल फोन और कैमरा कथित तौर पर चोरी कर लिया। बताया गया है कि उसके पास म्यूजिकल गैजेट्स और इंस्ट्रूमेंट्स खरीदने के लिए पैसे नहीं थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1630580749178138624

विज्ञापन

5 मोबाइल और 3.5 लाख का कैमरा चुराया

एक रिपोर्ट के अनुसार 24 फरवरी को चमोली में मंदिर मार्ग स्थित मोबाइल दुकान के मालिक संजय सिंह ने गोपेश्वर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ पांच मोबाइल फोन और एक कीमती कैमरा चोरी कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

इस अंदाज में किया जुर्म का इकबाल

इसके बाद चमोली पुलिस ने सुमित खत्री (19) नाम के एक शख्स को पांच मोबाइल फोन और 3.5 लाख रुपये का एक डीएसएलआर कैमरा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार है। पूछताछ के दौरान उसने अनोखे अंदाज (रैप) में जुर्म कबूल किया। उसने पुलिस के सामने अपने गाना (रैप) गाकर कहा कि उसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम चोरी करने का पछतावा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ