Yamuna Expressway News: यमुना एक्सप्रेसवे पर ड्राइविंग करने वालों के लिए जरूरी खबर है. यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक चालान को लेकर नया आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार अब अगर किसी ने ओवरस्पीड में ड्राइविंग की तो उसका चालान फास्टैग से कट जाएगा. इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर और कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि ओवरस्पीड ड्राइविंग को पकड़ा जा सके. घनी धुंध छाने से जीरो विजिबिलिटी होने पर हादसे होने के खतरे के मद्देनजर यह फैसला किया गया है.
FASTag Annual Pass: हर रास्ते पर नहीं मिलेगा फायदा, जानें कहां नहीं चलेगा ये पास
ADG जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बुलाई रिव्यू मीटिंग
बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाले सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ADG जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. जिसके अनुसार फास्टैग से चालान की रकम काटकर सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी. ADG जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बीते दिनों एक बैठक बुलाई थी, जिसमें एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों का रिव्यू किया गया.
ADG जोन का एक्सप्रेसवे अथॉरिटी को निर्देश
YEIDA के जनरल मैनेजर भी मीटिंग में आए थे, जिन्होंने एक्सप्रेस-वे पर हादसों को रोकने के लिए किए गए इंतजामों को लेकर एक प्रेजेंटेशन दी थी. मीटिंग में रिव्यू करने के बाद ADG जोन ने यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी का निर्देश दिया कि वे एक्सप्रेसवे की फॉग स्टडी IIT दिल्ली के जरिए करवा लें, ताकि सड़क हादसा पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सोचा जा सके.
पीएम आवास योजना के नाम पर क्या आपसे भी मांगे गए पैसे? जानें कैसे करें शिकायत
फास्टैग से चालान काटने का सुझाव भी दिया
ADG जोन ने ही फास्टैग से ओवरस्पीड का चालान काटने का सुझाव दिया था. उन्होंने कहा था कि ऐसा प्रावधान किया जाए कि बिना ट्रैफिक चालान और फास्टैग से पेमेंंट किए कोई वाहन अगला टोल पार ही न कर सके. इसी पॉइंट पर विचार करते हुए उन्होंने आदेश दिया कि एक्सप्रेसवे पर VRDS कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए और ओवस्पीड ड्राइविंग का चालान फास्टैग से काटा जाए.
संबंधित खबरें
मिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
12 mins ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
33 mins agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
2 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
3 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
4 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
6 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
16 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
23 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
23 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines