उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने विवादित X पोस्ट को लेकर सार्वजनिक माफी मांगी है. क्योंकि CEO के आधिकारिक X हैंडल से बलिया में विधान परिषद चुनाव की वोटर लिस्ट में विवादित और अजीबोगरीब नाम को लेकर एक टिप्पणी की गई थी, जिसकी भाषा पर बवाल मचा था. आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह समेत कई नेताओं ने टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई. विवाद बढ़ता देख CEO ने एक X पोस्ट लिखकर पहली वाली पोस्ट की अमर्यादित भाषा पर खेद जताया और अपनी गलती मानते हुए आपत्ति जताने वाले सभी लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है.
आम आदमी पार्टी के सांसद ने सवाल उठाए
CEO ने भविष्य में शालीन भाषा इस्तेमाल करने का वादा भी किया. लेकिन उनकी टिप्पणी को लेकर खूब बवाल मचा और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे. बलिया की वोटर लिस्ट में ‘राम ने यादव को मारा’ जैसा विवादित नाम दर्ज होने के कारण आपत्तिजनक स्थिति बन गई थी. AAP सांसद संजय सिंह और AAP नेता राजेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और सॉफ्टवेयर पर सवाल उठाए. दोनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग (ECI) से सवाल पूछा कि आखिर उनके कंप्यूटर सॉफ्टवेयर ने किसी यादव को ही क्यों निशाना बनाया? इस सवाल का जवाब देते हुए CEO उत्तर प्रदेश के आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट लिखी गई, जिसकी भाषा काफी आपत्तिजनक थी.
पोस्ट में क्या लिखा था जिससे आक्रोश फैला?
बता दें कि CEO उत्तर प्रदेश के आधिकारिक हैंडल से की गई पोस्ट में लिखा कि कंप्यूटर जातिवादी नहीं है और किस्मत से गलती से भी किसी जाति या किसी अल्पसंख्यक के साथ भेदभाव नहीं हुआ. पोस्ट में लिखी गई भाषा को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई और उनमें भारी आक्रोश फैल गया. जनता में बढ़ते आक्रोश और विवाद को देखते हुए CEO उत्तर प्रदेश ने दूसरी पोस्ट लिखकर खेद जताया. उन्होंने स्वीकार किया कि पोस्ट में उनकी टिप्पणी की भाषा, भाव और लहजा तीखा था, जो सरकारी संस्थान की गरिमा के खिलाफ था. इसलिए नाराज लोगों से दिल से और ईमानदारी से माफी मांगता हूं.
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
2 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
3 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
4 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
16 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
17 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
18 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
22 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
22 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines