Pilibhit: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहा पीलीभीत जिलाधिकारी के खिलाफ अधिवक्ताओं ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है। बताया गया है कि जिले की तीन बार एसोसिएशनों ने यह प्रस्ताव पारित किया है। इसके साथ ही एक दिन के न्यायिक कार्य का भी बहिष्कार किया है।
किशोर न्यायालय में घुसकर कार्यवाही बाधित करने का आरोप
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसाल पीलीभीत में तीन बार एसोसिएशनों ने 17 फरवरी को सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों के साथ किशोर न्याय बोर्ड के अदालत रूम में घुसकर कथित रूप से कानूनी कार्यवाही को बाधित करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार के खिलाफ बुधवार को निंदा प्रस्ताव पारित किया।
यह भी पढ़ेंः इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए तीन वकील, केंद्र ने जारी की अधिसूचना
300 से ज्यादा वकीलों ने दी सहमति
केंद्रीय, संयुक्त और सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हां और ना का आह्वान किया। इसके बाद 300 से अधिक वकीलों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने विरोध स्वरूप एक दिन के लिए न्यायिक कार्य के बहिष्कार का भी एलान किया है।
डीएम का व्यवहार किशोर कोर्ट की भावनाओं के खिलाफः अध्यक्ष
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह सहोता ने कहा कि कोर्ट रूम में डीएम के सशस्त्र गार्डों की उपस्थिति में घुसपैठ ने बच्चों के लिए डराने वाला माहौल बनाया। यह किशोर न्याय की भावना के खिलाफ था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट भी भेजी गई रिपोर्ट
विशेष रूप से बोर्ड की महिला प्रधान मजिस्ट्रेट सुम्बुल इरशाद ने अवमानना कार्यवाही शुरू करने के लिए प्रयागराज में न्यायपालिका के उच्च न्यायालय में किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष को शिकायत दर्ज की है। यह शिकायत जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार ने अग्रसारित की थी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
क्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
17 mins agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
1 hr agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
2 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
3 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
17 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
22 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines