Haridwar: उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने चाचा की शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रहे 14 साल के भतीजे की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। बताया गया है कि डीजे पर नशे की हालत में कुछ लोग देसी पिस्टल से फायरिंग कर रहे थे। तभी एक गोली किशोर के सीने में लग गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बच्चे का पिता करता है दिहाड़ी मजदूरी
जानकारी के मुताबिक घटना हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के टांडा हसनगढ़ गांव की है। यहां मंगलवार देर शाम प्री वेडिंग (शादी से पहले का समारोह) चल रहा था। जान गंवाने वाले किशोर की पहचान परमजीत (14 वर्ष) के रूप में हुई है। परमजीत का पिता दिहाड़ी मजदूर है।
यह भी पढ़ेंः रिक्शेवाले को SUV कार की खिड़की पर लटका कर घसीटने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
देसी पिस्टल से कर दी हर्ष फायरिंग
बताया गया है कि परमजीत के चाचा की शादी का प्री वेडिंग कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के लिए परिवार वालों ने डीजे भी लगवाया था। कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान परमजीत भी अपनी उम्र के बच्चों के साथ डांस कर रहा था। आरोप है कि तभी एक युवक ने अपनी देसी पिस्टल निकाली और हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
खून से लथपथ बच्चे को अस्पताल लेकर भागे
इसी दौरान एक गोली परमजीत के सीने से आरपार हो गई। खूल से लथपथ किशोर वहीं गिर पड़ा। परिवार वाले उसे पास के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पहचान श्रवण कुमार उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। उसने अपनी देसी पिस्टल से फायरिंग की थी।
आरोपी की पिस्तौल और कारतूस बरामद
उत्तराखंड पुलिस ने कहा है कि श्रवण कुमार पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना के समय आरोपी नशे में था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
46 mins agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
4 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
6 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
13 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
21 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
22 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
23 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines