Ram Mandir Chanda Chori: राम मंदिर में चंदा चोरी और वित्तीय गड़बड़ियों की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) ने गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों के खिलाफ 7000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. जांच में ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि कैश की गिनती और उसे हैंडल करने के दौरान गड़बड़ियां हुई थीं. हालांकि सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पूर्व महासचिव चंपत राय या पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा का नाम शामिल नहीं है.
SIT ने 173 गवाहों से पूछताछ की
अपनी जांच के हिस्से के तौर पर 3 सदस्यों वाली SIT ने 173 गवाहों से पूछताछ की और मामले से जुड़े फाइनेंशियल और डॉक्यूमेंट्री रिकॉर्ड की जांच की. जांचकर्ताओं ने कैश-गिनने वाले इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी देखे. सूत्रों के मुताबिक फुटेज में 105 ऐसी घटनाएं दिखीं जिनमें कथित तौर पर बिना इजाजत के कैश निकाला या छिपाया गया था. बताया जा रहा है कि इन घटनाओं को चार्जशीट के साथ जमा किए गए सबूतों में शामिल किया गया है. आरोपियों के खिलाफ मामला तैयार करते वक्त जांच में फोरेंसिक ऑडिट के नतीजों, वित्तीय दस्तावेजों, कथित बरामदगी और संपत्ति-ट्रैकिंग की जानकारी का भी सहारा लिया गया.
यह भी पढ़ें- CCTV में खुला राम मंदिर चंदा चोरी का राज, 105 बार चुराया गया दान, सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किए गए सबूत
अब तक 8 लोग गिरफ्तार
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को SIT का गठन किया था. ये कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले पर संज्ञान लेने से पहले उठाया गया था. लखनऊ डिविजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता वाले पैनल ने 23 जून को राज्य सरकार को शुरुआती रिपोर्ट सौंपी थी. बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में जांच और मामले को संभालने से जुड़ी कई सिफारिशें शामिल थीं.
अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और राम शंकर यादव (जिन्हें टिन्नू के नाम से भी जाना जाता है) को आरोपी बनाकर केस दर्ज किया गया है. एफआईआर में कुछ अन्य अज्ञात लोगों का भी जिक्र है.
सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है. SIT की तरफ से अब दाखिल की गई चार्जशीट में जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों और दान से जुड़ी गड़बड़ियों में आरोपियों की कथित भूमिका की डिटेल दी गई है.
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
15 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
17 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
19 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
20 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines