CCTV में खुला राम मंदिर चंदा चोरी का राज, 105 बार चुराया गया दान, सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किए गए सबूत

राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. इस दौरान SIT जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. SIT की जांच रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं.

Ram Mandir Donation Theft case

CCTV में खुला राम मंदिर चंदा चोरी का राज! (Photo: ANI)

राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. इस दौरान SIT जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. SIT की जांच रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि 105 बार राम मंदिर में चंदे की चोरी हुई है. सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि अब तक चंदा चोरी के क्या सबूत मिले हैं और कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया. अदालत के सामने CCTV, गवाहों के बयान समेत सभी सबूतों को पेश किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

SIT की रिपोर्ट में क्या?

SIT की जांच रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कीमती सामान की रसीद एक सॉफ्टवेयर से बनती है और उन्हें SBI लॉकर में रखा जाता है. वहीं, सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को जानकारी देते हुए बताया कि SIT की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के जज को ये आदेश दिया कि वो चार्जशीट पर कानून के तहत सही फैसला ले. सुप्रीम कोर्ट ने ये भी साफ कर दिया कि वो ये मामला अपने हाथ में ना लेकर सेशन कोर्ट के पास ही रहने देना चाहते हैं.

जितेंद्र मिश्र ने संभाला CEO का पद

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने अयोध्या में राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में सोमवार को औपचारिक तौर पर पदभार संभाला. मिश्र ने सोमवार सुबह राम मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद वो अपनी कुर्सी संभालने मंदिर परिसर में नवनिर्मित कार्यालय पहुंचे. चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत 62 वर्षीय मिश्र को दो सितंबर को न्यास का पहला CEO नियुक्त किया गया था. मिश्र का चयन कई चरण की प्रक्रिया के बाद किया गया, जिसके लिए 5,585 आवेदन मिले थे. अयोध्या में 11 और 12 अगस्त को इंटरव्यू के लिए 16 उम्मीदवार छांटे गए थे, जिनमें से जितेंद्र मिश्र को चुना गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ