UP Hapur Highway Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-9 पर अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास हुआ।
एक कार डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ चली गई और ट्रक से भिड़ गई। हादसा तेज रफ्तार के कारण कार के बेकाबू होने से हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार बुरी तरह पिचक गई और कार खून से सनी थी। उसमें सवार 6 लोग मारे गए। कार की हालत इतनी खराब थी कि काटकर शवों को निकालना पड़ा। एक शख्स कार से निकलकर सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया।
तलाशी में बरामद दस्तावेजों से पता चले नाम
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। कार गाजियाबाद से मुरादाबाद जा रही थी, लेकिन तेज स्पीड के कारण टोल के पास बैलेंस बिगड़ने से हादसा हो गया। टोल कर्मियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। राहगीरों ने एक घायल को संभाला हुआ था, जिसे एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया।
लाशों को लोगों की मदद से कार काटकर निकाला गया। पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। दस्तावेजों के अनुसार, मृतकों के नाम अनुपम, अंकित, जीतू, शंकर, संदीप हैं। एक शख्स का नाम पता नहीं चला। वहीं घायल शख्स का नाम सचिन है, जो डालूहेड़ा मेरठ का रहने वाला है। प्राथमिक उपचार देकर उसे डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें:Mumbai Billboard Collapse: 14 की मौत, कंपनी मालिक पर FIR; खुलासा- होर्डिंग बिना परमिशन लगा था
मरने वाले गाजियाबाद के लोनी एरिया निवासी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोग गाजियाबाद के लोनी एरिया निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं मृतकों की उम्र 30 साल के आस-पास बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। मृतकों की पूरी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें:पत्नी ने टाइम से नहीं बनाया खाना… छत्तीसगढ़ में नाराज पति ने कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
42 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
3 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
23 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines