पत्नी ने टाइम से नहीं बनाया खाना... छत्तीसगढ़ में नाराज पति ने कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

Chhattisgarh murder news: छत्तीसगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खाना देने से मना करने पर पति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Father Killed Son Mother Saved

2 हादसों में मां-बाप के 2 अलग-अलग रूप देखने को मिले।

Chhattisgarh murder news: छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जशपुर जिले के ग्राम पंचायत शिवपुर में समय पर खाना नहीं देने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की धारधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दरअसल, यह घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर की है, जहां बीती रात आरोपी ने अपनी घटना को अंजाम दिया। आरोपी का नाम तुलसी पैंकरा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रात को जब आरोपी ने अपनी पत्नी से खाना मांगा तो मना कर दिया और घर से बाहर चली गई, जिसके बाद दोनों में के बीच विवाद शुरू हो गया

विज्ञापन

नाराज पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर किया हमला

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि पति ने गुस्सा में आकर घर मे रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर कई बार हमला कर दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घर के अन्य सदस्यों ने खून से लतपत महिला का शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ